कांग्रेस की सम्मान यात्रा पर हमला, CM ने नेहरू कार्यकाल की दिलाई याद

Raj Singh | Dec 25, 2024, 10:32 IST
CONGREE PARTY
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में दिए गए बयान पर कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में अंबेडकर सम्मान यात्राएं निकालीं। इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला किया।

मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में दिए गए बयान पर कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में अंबेडकर सम्मान यात्राएं निकालीं। इस मौके पर भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कांग्रेस पर तीखा हमला किया।



अमित शाह के बयान पर कांग्रेस का विरोध

अंबेडकर के प्रति कांग्रेस का इतिहास

सीएम ने कहा कि अंबेडकर के प्रति कांग्रेस का रवैया हमेशा दुर्भावनापूर्ण रहा है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अंबेडकर ने हमेशा वंचित और शोषित वर्ग के अधिकारों की बात की, लेकिन पंडित नेहरू ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और उनके सुझावों का विरोध किया। सीएम ने बताया कि अंबेडकर को वित्त और उद्योग मंत्रालय नहीं दिया गया, जबकि वे इन क्षेत्रों के विशेषज्ञ थे। इसके अलावा, उन्हें संसद की किसी भी समिति का सदस्य नहीं बनाया गया।



PM मोदी आज करेंगे केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास



1952 के चुनाव में अंबेडकर का विरोध

डॉ. मोहन यादव ने यह भी बताया कि 1952 के चुनाव में कांग्रेस ने अंबेडकर का खुलेआम विरोध किया और उन्हें हराने की पूरी कोशिश की। यहां तक कि जिन काजोलकर जी के साथ अंबेडकर चुनाव लड़े थे, उन्हें पद्मविभूषण दिया गया, जबकि अंबेडकर के योगदान को अनदेखा किया गया।



अंबेडकर को भारत रत्न न देने पर आलोचना

सीएम ने यह आरोप भी लगाया कि कांग्रेस ने अंबेडकर को भारत रत्न नहीं दिया, जबकि खुद पंडित नेहरू ने जीवित रहते हुए खुद को यह सम्मान दिलवाया। इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को भी यह सम्मान मिला, लेकिन अंबेडकर के योगदान को कभी सम्मानित नहीं किया गया।



कर्ज लेने का सिलसिला जारी, मोहन सरकार फिर ले रही 5 हजार करोड़ का लोन



कांग्रेस के आचरण पर सवाल

सीएम ने कांग्रेस के आचरण पर भी सवाल उठाए और कहा कि आजकल विपक्ष का सामना मुखौटे लगाकर सेल्फी लेने और सांसदों को धक्का देने से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र का सम्मान करना चाहिए और जनता को इस तरह के व्यवहार का जवाब देना चाहिए।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • कांग्रेस पार्टी
  • MP
  • बीजेपी
  • अमित शाह
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • इंदिरा गांधी
  • राजीव गांधी
  • अंबेडकर विवाद