कर्ज लेने का सिलसिला जारी, मोहन सरकार फिर ले रही 5 हजार करोड़ का लोन
Vikram Jain | Dec 24, 2024, 17:14 IST
मोहन यादव सरकार लेगी 5 हजार करोड़ का कर्ज। Photograph: (BHOPAL)
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार एक बार फिर 5 हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। सरकार नए साल के पहले 2500-2500 करोड़ के दो कर्ज लेने जा रही है। सरकार यह लोन बाजार से ले रही है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार एक फिर बड़ा कर्ज लेने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार नए साल के पहले 2500-2500 करोड़ के दो कर्ज लेने जा रही है। सरकार पांच हजार करोड़ रुपए का लोन आज मंगलवार को बाजार से ले रही है। इस कर्ज के बाद चालू वित्त वर्ष में सरकार 30 हजार करोड़ का लोन ले चुकेगी। दरअसल, कल बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी एमपी के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी छतरपुर में केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास करने वाले हैं। इससे एक दिन पहले सरकार ने 5 हजार का कर्ज लिया है।
वित्त विभाग के अनुसार नए लोन 5 हजार करोड़ के कर्ज का ब्याज के साथ भुगतान साल 2045 और 2041 तक किया जाएगा। आज (मंगलवार) लिए गए कर्ज के बाद सरकार पर टोटल कर्ज 4 लाख, 5 हजार 578 करोड़ रुपए हो जाएगा। सरकार ने इस कर्ज का उपयोग मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और अन्य विकास कार्यों को पूरा करने के लिए किया है। वित्त विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह कर्ज एमपी की जीडीपी के अनुरूप है और निर्धारित कर्ज सीमा के भीतर लिया गया है।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कर्ज लेने का सिलसिला जारी है। मोहन यादव सरकार ने नवरात्र शुरू होने से पहले सितंबर में 5 हजार करोड़ रुपए लोन लिया था। इसके बाद नवरात्र में भी फिर 5 हजार करोड़ रुपए का कर्ज किया था। इसके बाद नवंबर में 2 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया गया था।
चालू वित्त वर्ष में मोहन सरकार ने अगस्त में पहले 2500-2500 करोड़ रुपए का चार बार कर्ज लिया था। पहले 6 अगस्त को दो किस्तों में ढाई-ढाई हजार करोड़ के दो लोन लिए गए थे। इसके बाद सरकार द्वारा 27 अगस्त को ढाई-ढाई हजार करोड़ के दो कर्ज लिए गए हैं। इस लोन की राशि से लाड़ली बहना योजना की किस्त दी गई, साथ ही कर्मचारियों को महंगाई राहत के एरियर्स का भुगतान किया गया।
मध्य प्रदेश में सरकार लगातार कर्ज ले रही है। जबकि प्रदेश सरकार पहले ही कर्ज है। 31 मार्च 2024 को खत्म हुए वित्त वर्ष में प्रदेश की जनता पर 3 लाख 75 हजार 578 करोड़ रुपए का कर्ज है। अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक एक साल में सरकार ने 44 हजार करोड़ रुपए लोन लिया था। इससे पहले 31 मार्च 2023 को सरकार पर 3 लाख 31 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज था।
4 लाख करोड़ के पार कर्ज
कर्ज लेने का सिलसिला जारी
अगस्त में लिया था दो बार कर्ज
चालू वित्तीय वर्ष में कब-कब लिया कर्ज
- 27 नवंबर 2024: मोहन यादव सरकार ने दिसंबर से पहले नबंवर में 2500-2500 करोड़ रुपए का लिया था। यह कर्ज दो किस्तों में 20 और 14 साल के लिए लिया गया है। इस लोग का भुगतान ब्याज के साथ 2044 और 2038 तक के बीच किया जाएगा।
- 9 अक्टूबर 2024 : इस साल 9 अक्टूबर को भी सरकार द्वारा 2500-2500 करोड़ रुपए के दो कर्ज लिए गए। इन दोनों लोन का भुगतान साल 2035 और 2043 तक किया जाना है।
- 25 सितंबर 2024: सरकार ने सितंबर में 2500-2500 करोड़ रुपए के दो कर्ज लिए थे। ये दोनों कर्ज 12 और 19 साल की अवधि के लिए लिए गए हैं।
- अगस्त 2024: सरकार ने अगस्त में दो बार कर्ज लिया था। पहले 7 अगस्त को 2500-2500 करोड़ के दो कर्ज लिए गए। ये दोनों 11 साल और 21 साल तक ब्याज भुगतान के साथ लिए गए हैं। इसके बाद 27 अगस्त को इस तरह के दो कर्ज लिए गए हैं। यह दोनों लोन 14 साल और 21 साल तक की अवधि के लिए गए हैं।
सरकार पर पहले से कर्ज
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA