आज मुंबई दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, वर्ल्ड हिंदू इकनॉमिक फोरम में होंगे शामिल, जानें उनका शेड्यूल

Kaushiki | Dec 19, 2025, 09:42 IST
cm mohan yadav
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 19 दिसंबर को प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी को नई ऊर्जा देंगे। इसके साथ-साथ वे आर्थिक मोर्चे पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने मुंबई भी जाएंगे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (19 दिसंबर) भोपाल में मध्यप्रदेश आईएएस एसोसिएशन की तीन दिवसीय 'सर्विस मीट-2025' का भव्य शुभारंभ करेंगे।



ये सर्विस मीट 19 से 21 दिसंबर तक चलेगा। इस खास आयोजन में प्रदेशभर के सीनियर अफसर खेल के मैदान और सांस्कृतिक मंचों पर नजर आने वाले हैं।



मुख्यमंत्री खुद इस महोत्सव की शुरुआत करने भोपाल की नरोन्हा प्रशासन अकादमी पहुंचेंगे। इसके साथ-साथ वे आर्थिक मोर्चे पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करने मुंबई भी जाएंगे। आइए जानते हैं, सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल...



IAS सर्विस मीट 2025

भोपाल में आज से तीन दिवसीय सर्विस मीट (19 से 21 दिसंबर) शुरू होने जा रहा है। इस मंच पर प्रदेश के मुख्य सचिव से लेकर युवा एसडीएम तक सब एक साथ मिलते हैं। इस मीट में अधिकारियों के साथ उनका परिवार भी हिस्सा बनेगा।



  • पहला दिन (19 दिसंबर):
    उद्घाटन के बाद अरेरा क्लब और बोट क्लब में जबरदस्त हलचल रहेगी। यहां क्रिकेट की पिच पर चौके-छक्के लगेंगे। बोट क्लब की लहरों पर बोट रेस का रोमांच भी होगा। इसके अलावा फुटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन के मुकाबले भी देखने को मिलेंगे।
  • अगले दो दिन (20 और 21 दिसंबर):
    आने वाले दिनों में अधिकारी अपनी रसोई की कला दिखाएंगे। कैनवास पर रंग बिखेरेंगे और अंताक्षरी और क्विज में भाग लेंगे। शाम को डीजे नाइट होगी जहां काम का सारा तनाव डांस फ्लोर पर उतरेगा।

ये खबर भी पढ़ें...



मध्य प्रदेश में जातिवाद की आग उगलते अफसर! IAS मीनाक्षी सिंह का विवादित बयान वायरल, सरकारी सिस्टम पर भी उठाए सवाल



आर्थिक विकास के लिए मुंबई दौरा

इन सभी के बाद सीएम मोहन यादव (cm mohan yadav) मुंबई जाएंगे। यहां वे वर्ल्ड हिंदू इकनॉमिक फोरम में शामिल होंगे। इस फोरम में शामिल होकर वे ग्लोबल इन्वेस्टर्स (सीएम मोहन यादव दौरा) को मध्य प्रदेश की पॉसिबिलिटीज से रूबरू कराएंगे। इस प्रोग्राम का लक्ष्य प्रदेश को 'इन्वेस्टमेंट हब' बनाना है।



ये खबर भी पढ़ें...



MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

  • सुबह 11:00 बजे: मुख्यमंत्री भोपाल की आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी पहुंचेंगे। यहां वे मध्यप्रदेश आई.ए.एस. एसोसिएशन सर्विस मीट–2025 का भव्य शुभारंभ करेंगे।
  • दोपहर 12:15 बजे: शुभारंभ कार्यक्रम के तुरंत बाद सीएम भोपाल एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे।
  • दोपहर 1:50 बजे: मुंबई के मशहूर होटल 'ग्रांड हयात' में आगमन।
  • दोपहर का समय: यहां वे "वर्ल्ड हिंदू इकनॉमिक फोरम कॉन्फ्रेंस–2025" में हिस्सा लेंगे और उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे।
  • शाम 5:00 बजे: मुंबई से वापस भोपाल के लिए रवानगी।
  • शाम 6:35 बजे: मुख्यमंत्री वापस राजधानी भोपाल लौट आएंगे।

ये खबर भी पढ़ें...



सीएम मोहन यादव आज करेंगे आईएएस सर्विस मीट का शुभारंभ, कला कौशल का हुनर दिखाएंगे अफसर



पौष अमावस्या को चंदन का त्रिपुंड और रुद्राक्ष की माला से बाबा महाकाल का श्रृंगार, भक्तों का उमड़ा सैलाब



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मुंबई
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव दौरा
  • cm mohan yadav