खरगोन दौरे पर CM Mohan Yadav, महेश्वर में कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर
Siddhi Tamrakar | Jan 24, 2025, 09:41 IST
cm mohan yadav schedule 24 january 2025
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार आज यानी कि 24 जनवरी को खरगोन जिले के महेश्वर में एक ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक करने जा रही है। यह बैठक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के विशेष अवसर पर आयोजित की गई है।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार आज यानी कि 24 जनवरी को खरगोन जिले के महेश्वर में एक ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक करने जा रही है। यह बैठक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के विशेष अवसर पर आयोजित की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) द्वारा मध्य प्रदेश के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की जाएंगी। साथ ही, महेश्वर में एक बड़ी जनसभा का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर महेश्वर के घाटों को खास तौर पर सुंदर सजावट के साथ तैयार किया गया है। आइए आपको बताते हैं सीएम मोहन यादव का आज का पूरा शेड्यूल।
CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...
- सुबह 09.15 से 09.25 बजे तक- स्टेट हैंगर भोपाल आगमन
- सुबह 09.30 से 10.25 बजे तक- स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीपेड महेश्वर, जिला खरगोन आगमन
- स्थानीय कार्यक्रम- राम शिंदे, अध्यक्ष विधान परिषद महाराष्ट्र, होलकर वंश द्वारा स्वागत, अभिनंदन
- मंत्रीगण के साथ मां अहिल्या को पुष्प अर्पण एवं फोटो - अहिल्या किले में
- मंत्रीगण के साथ मां नर्मदा पूजन - नर्मदा घाट
- दोपहर 12.00 दोप. से कैबिनेट बैठक - नर्मदा रिट्रीट
- दोपहर 02.15 से 02.30 बजे तक- महेश्वर से मंडलेश्वर जिला खरगोन आगमन
- स्थानीय कार्यक्रम - माँ अहिल्या के 300 वें जयंती पर जीवनी आधारित कैलेंडर और पुस्तिका का विमोचन
- हायर सेकेण्डरी खेल ग्राउंड मंडलेश्वर
- खरगोन में विकसित की गई सिंचाई योजनाओं का वीडियो द्वारा प्रस्तुतीकरण
- महेश्वर-जानापाव माइक्रो उद्वहन सिंचाई योजना का शिलान्यास
- लोकार्पण / भूमिपूजन
- शाम 03.50 से 04.20 बजे तक- माधवाश्रम न्यास मण्डलेश्वर गौशाला का अवलोकन एवं गौ पूजन
- शाम 04.30 से 05.20 बजे तक- हेलीपेड मंडलेश्वर से स्टेट हैंगर भोपाल आगमन
- शाम 05.35 बजे- निवास आगमन / आरक्षित
- शाम 07.00 बजे- वीडियो कांफ्रेंसिंग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक