आज मथुरा जाएंगे CM मोहन, श्रीकृष्ण के करेंगे दर्शन, जानें उनका शेड्यूल
Siddhi Tamrakar | Jan 08, 2025, 08:17 IST
cm mohan yadav schedule 8 jan
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भोपाल में राजेश्वरी युवा महोत्सव, और मथुरा दौरे पर कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे श्री कृष्ण जन्मभूमि यानी कि मथुरा में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी 8 जनवरी 2025 को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। डॉ. मोहन यादव सुबह 10:45 बजे भोपाल स्थित राजभवन जाएंगे। इसके बाद वे विश्वविद्यालयों के कामकाज की समीक्षा के लिए कुलगुरुओं और कुलपतियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी।
राजेश्वरी युवा महोत्सव में भागीदारी
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:55 बजे टीटी नगर स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 1:00 बजे से "राजेश्वरी युवा महोत्सव" कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं को संबोधित करेंगे और आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे।
उत्तर प्रदेश के दौरे पर सीएम
CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...
- सुबह 10.35 बजे- ब्रीफिंग - एडीजी इंटेलीजेंस
- सुबह 10.40 बजे- ब्रीफिंग - आयुक्त जनसंपर्क
- सुबह 10.45 से 10.55 बजे तक- राजभवन जाएंगे
- सुबह 11.00 बजे- बैठक- विश्वविद्यालयों के कार्यों की समीक्षा हेतु कुलगुरू / कुलपतिगणों की बैठक
- दोपहर 12.55 बजे- टीटी नगर स्टेडियम भोपाल जाएंगे
- दोपहर 01.00 से 02.00 बजे तक- राज्य स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम, टीटी नगर स्टेडियम भोपाल
- दोपहर 02.00 से 02.15 बजे तक- स्टेट हेंगर भोपाल जाएंगे
- दोपहर 02.20 से 03.15 बजे तक- स्टेट हेंगर भोपाल से एयरपोर्ट आगरा (उत्तर प्रदेश) जाएंगे
- दोपहर 03.20 से शाम 04.40 बजे तक- एयरपोर्ट आगरा से उदासीन काष्र्णि आश्रम ट्रस्ट रमणरेती (पुराना गोकुल) जनपद मथुरा, जिला मथुरा (उत्तरप्रदेश) जाएंगे
- स्थानीय कार्यक्रम
- शाम 5.30 से 06.00 शाम- श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थल, मथुरा जाएंगे
- स्थानीय कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें