रक्षाबंधन 2024: मध्य प्रदेश में नेताओं का राखी समारोह, CM मोहन यादव उज्जैन में रक्षा बंधन के कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Amresh Kushwaha | Aug 19, 2024, 11:17 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त यानी आज मनाया जा रहा है। ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई नेता उज्जैन, छिंदवाड़ा, धार और भोपाल में राखी बंधवाएंगे।

रक्षाबंधन एक प्रमुख भारतीय त्योहार है, जो भाई-बहन के बीच प्यार और स्नेह को दर्शाता है। यह त्योहार सावन महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं।



इस साल रक्षाबंधन का यह त्योहार 19 अगस्त यानी आज सोमवार को मनाया जा रहा है। वहीं इस बार राखी बांधने का शुभ मुहूर्त आज दोपहर 1:30 से लेकर रात्रि 9:07 तक रहेगा। ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई नेता उज्जैन, छिंदवाड़ा, धार और भोपाल में राखी बंधवाएंगे।



ये खबर भी पढ़िए...सिर्फ भारत ही नहीं इन देशों में भी मनाया जाता है रक्षाबंधन का त्योहार



सीएम उज्जैन में बंधवाएंगे राखी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ( CM Mohan Yadav )सोमवार को उज्जैन में राखी बंधवाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा में और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार धार में त्योहार मनाएंगे। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह खुरई के बडोदिया नोनागिर हत्याकांड की पीड़ित महिला से राखी बंधवाएंगे।



ये खबर भी पढ़िए...MP का 10 साल का आदित्य बना 'ट्रैफिक सोल्जर ऑफ इंडिया', अनोखे अंदाज में लोगों को कर रहा जागरूक



केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आपने आवास पर

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chauhan )भोपाल में अपने आवास पर बहनों से राखी बंधवाएंगे, जिनमें उनके गृह क्षेत्र बुधनी और विदिशा संसदीय क्षेत्र की बहनें भी शामिल होंगी।



ये खबर भी पढ़िए...रक्षाबंधन आज, जानें शुभ मुहूर्त और राखी बांधने के नियम



पिछले साल भी राखी बंधवाने सागर पहुंचे थे दिग्विजय

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ( Digvijaya Singh )ने पिछले साल बडोदिया नोनागिर गांव में नितिन अहिरवार की हत्या के बाद उनकी मां और बहन अंजना अहिरवार से राखी बंधवाई थी। इसके बाद उन्हें अपनी बहन और भांजी माना था। हाल ही में नितिन के चाचा राजेंद्र अहिरवार की अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके साथ ही उनकी बेटी अंजना की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ऐसे आज दिग्विजय सिंह बडोदिया नोनागिर गांव में अंजना के परिवार से मिलने और राखी बंधवाने के लिए दोपहर 1 बजे पहुंचेंगे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • Shivraj Singh Chauhan
  • शिवराज सिंह चौहान
  • दिग्विजय सिंह
  • Mohan Yadav
  • रक्षाबंधन
  • Digvijaya Singh
  • Raksha Bandhan
  • एमपी सीएम मोहन यादव
  • केंद्रिय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
  • रक्षाबंधन 2024
  • Raksha Bandhan 2024