सिर्फ भारत ही नहीं इन देशों में भी मनाया जाता है रक्षाबंधन का त्योहार
Amresh Kushwaha | Aug 19, 2024, 10:34 IST
रक्षाबंधन
रक्षाबंधन का त्योहार भारत के अलावा कई अन्य देशों में भी मनाया जाता है। इसमें लंदन, नेपाल सहित अन्य देश शामिल हैं। इन देशों में भारतीय समुदाय और अन्य लोग इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं...
रक्षाबंधन का त्योहार भारत में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के अलावा भी कई ऐसे देश हैं, जहां रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है? आइए जानें उन देशों के बारे में...
ये खबर भी पढ़िए...MP का 10 साल का आदित्य बना 'ट्रैफिक सोल्जर ऑफ इंडिया', अनोखे अंदाज में लोगों को कर रहा जागरूक
रक्षाबंधन के त्योहार की लोकप्रियता भारत के अलावा दुनिया भर में बढ़ रही है। यूनाइटेड किंगडम में भी भारतीय समुदाय बड़े उत्साह के साथ इस त्योहार को मनाता है। लंदन में रहने वाले कई लोग अपने परिवार के साथ मिलकर रक्षाबंधन की रस्में निभाते हैं और इसे एक महत्वपूर्ण त्योहार के रूप में मनाते हैं।
नेपाल में भी रक्षाबंधन का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दुनिया का दूसरा देश है, जहां भारत की तरह पूरी परंपरा और रीति-रिवाजों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। नेपाल में भी बहनें अपने भाइयों के साथ सभी रस्मों को पूरा करती हैं और राखी बांधकर इस त्योहार को यादगार बनाती हैं। यहां की परंपरा और उत्साह भारत के समान ही है, जो भाई-बहन के प्यार को और भी मजबूत बनाता है।
ये खबर भी पढ़िए...रक्षाबंधन आज, जानें शुभ मुहूर्त और राखी बांधने के नियम
ऑस्ट्रेलिया में भी कई लोग रक्षाबंधन का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। यहां की बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसके बाद कई लोग अपनी बहनों के साथ डिनर या मूवी देखने का प्लान बनाते हैं, जो इस त्योहार को और भी यादगार बनाता है।
ये खबर भी पढ़िए...जानें कैसे हुई रक्षाबंधन मनाने की शुरुआत, पढ़ें रोचक इतिहास
सऊदी अरब में भी रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है, जो एक हैरानी करने वाला तथ्य है। भारत से नौकरी की तलाश में सऊदी अरब गए लोग अपने परिवार के साथ इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। और हैरानी की बात यह है कि सऊदी अरब में कुछ दुकानों पर राखी भी उपलब्ध होती है, जिससे लोग अपने त्योहार को और भी विशेष बना सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहनाओं ने मांगा सीएम से रक्षाबंधन का उपहार- वेटिंग शिक्षक वाली लाड़ली बहनाओं का भी ध्यान रखना मोहन भैया
अमेरिका में भी कई लोग रक्षाबंधन का त्योहार उत्साह के साथ मनाते हैं। इस दिन भाई-बहन मिलकर पार्टी करते हैं और पूरा दिन एक दूसरे के साथ बिताते हैं। इस खास अवसर पर वहां के लोग एक दूसरे को चॉकलेट, मिठाइयां और अन्य उपहार देते हैं, जो उनके प्यार और स्नेह को दर्शाता है। यह दिखाता है कि भारतीय त्योहारों का प्रभाव विश्वभर में है और लोग अपनी संस्कृति और परंपरा को बनाए रखने के लिए उत्साहित हैं।
Rakshabandhan Festival | रक्षाबंधन 2024 | rakshabandhan news | rakshabandhan special
ये खबर भी पढ़िए...MP का 10 साल का आदित्य बना 'ट्रैफिक सोल्जर ऑफ इंडिया', अनोखे अंदाज में लोगों को कर रहा जागरूक
लंदन
नेपाल
ये खबर भी पढ़िए...रक्षाबंधन आज, जानें शुभ मुहूर्त और राखी बांधने के नियम
ऑस्ट्रेलिया
ये खबर भी पढ़िए...जानें कैसे हुई रक्षाबंधन मनाने की शुरुआत, पढ़ें रोचक इतिहास
सऊदी अरब
ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहनाओं ने मांगा सीएम से रक्षाबंधन का उपहार- वेटिंग शिक्षक वाली लाड़ली बहनाओं का भी ध्यान रखना मोहन भैया
अमेरिका
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Rakshabandhan Festival | रक्षाबंधन 2024 | rakshabandhan news | rakshabandhan special
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari