पीएम मोदी ने की मां के नाम एक पेड़ लगाने की अपील, सीएम ने 5 करोड़ पेड़ लगाने का कर दिया ऐलान

Shreya Nakade | Jun 30, 2024, 14:44 IST
एमपी में 5 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे
मन की बात में आज पीएम मोदी ने मां के नाम एक पेड़ लगाने की अपील की। इसके ठीक बाद मध्‍य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने 6 तारीख से अभियान शुरू कर 5 करोड़ पेड़ लगाने का ऐलान कर दिया...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात ( Mann ki Baat ) कार्यक्रम का आज 111 वां एपिसोड आकाशवाणी पर प्रसारित हुआ। इस एपिसोड में पीएम ने पर्यावरण, योग, ओलंपिक, कुवैत रेडियो के हिंदी शो और हूल दिवस जैसे कई विषयों पर बात की।



इस दौरान पर्यावरण को लेकर पीएम ने देशवासियों से खास अपील भी की।



उन्होंने देशवासियों से मां के नाम एक पेड़ लगाने को कहा। पर्यावरण दिवस पर उन्होंने इस अभियान की शुरुआत की थी। पीएम की अपील के बाद मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने प्रदेश में 5 करोड़ पेड़ ( 5 crore plantation in madhya pradesh ) लगाने का ऐलान कर दिया।



5 करोड़ पेड़ लगाएगा एमपी

मन की बात का 111 वां एपिसोड सीएम मोहन यादव ने विवेकानंद सामुदायिक भवन में देखा। इस दौरान राज्यमंत्री कृष्णा गौर भी उनके साथ मौजूद रही।कार्यक्रम के बाद सीएम ने प्रदेश में 5 करोड़ पेड़ लगाने का ऐलान कर दिया।



6 जुलाई से इस अभियान का शुभारंभ हो जाएगा। सीएम मोहन यादव ने कहा- "भोपाल में 6 जुलाई को 12 लाख पेड़ लगेंगे। 7 तारीख से 14 तारीख तक इंदौर में 51 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है।" इस कार्य की मॉनिटरिंग सीएम मोहन यादव स्वयं करेंगे।



सीएम मोहन यादव ने 5 करोड़ पेड़ लगाने का किया ऐलान-





ये खबर भी पढ़िए...



चुनाव के बाद पहली बार मन की बात, पीएम मोदी ने मां के नाम पेड़ लगाने की करी अपील



केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सुनी मन की बात

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आज मन की बात कार्यक्रम सुना। अपने गृह ग्राम सीहोर के कोलांस कला गांव में केंद्रीय मंत्री ने किसानों के साथ बैठकर कार्यक्रम सुना।



कार्यक्रम के बाद शिवराज सिंह चौहान ने भी लोगों से मां के नाम एक पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने भी आज पौधारोपण किया।



केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया पौधारोपण-





ये खबर भी पढ़िए...



फैक्ट फाइंडिंग कमेटी की बैठक में नहीं पहुंचे कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के कई दिग्गज



Tags:
  • शिवराज सिंह चौहान
  • नरेंद्र मोदी
  • MANN KI BAAT
  • मन की बात
  • मोहन यादव
  • पौधारोपण
  • मां के नाम एक पेड़