चुनाव के बाद पहली बार मन की बात, पीएम मोदी ने मां के नाम पेड़ लगाने की करी अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आकाशवाणी के जरिए देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं। ये प्रधानमंत्री मोदी का 111वां मन की बात एपिसोड है। चुनाव के बाद पहली बार मोदी मन की बात कर रहे हैं...

Advertisment
author-image
Shreya Nakade
एडिट
New Update
मन की बात लाइव

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कर रहे हैं। आकाशवाणी के जरिए पीएम देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं। 2014 में पीएम बनने के बाद हर महीने एक रविवार पीएम आकाशवाणी के जरिए मन की बात करते हैं। इस कार्यकर्म में वे देश की जनता से विभिन्न विषयों पर बातचीत करते हैं। 

चुनाव के बाद पहला एपिसोड

लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव के बाद यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला मन की बात कार्यक्रम है। यह एपिसोड मन की बात सीरीज का 111वां एपिसोड है।

  • Jun 30, 2024 11:48 IST
    आकाशवाणी संस्कृत बुलेटिन प्रसारण के 50 साल पूरे

    पीएम मोदी ने कहा- आज संस्कृत से जुड़ा एक खास अवसर है। आज 30 जून को आकाशवाणी का संस्कृत बुलेटिन अपने प्रसारण के 50 साल पूरे कर रहा है। 50 साल से लगातार इस बुलेटिन ने कितने ही लोगों को संस्कृत से जोड़े रखा है। मैं ऑल इंडिया रेडियो परिवार को बधाई देता हूं। संस्कृत की भारतीय ज्ञान-विज्ञान की प्रगति में बड़ी भूमिका रही है। आज के समय की मांग है कि हम संस्कृत को सम्मान भी दें, और उसे अपने जीवन से भी जोड़ें।



  • Jun 30, 2024 11:43 IST
    आंध्र प्रदेश की अराकू कॉफी का किया जिक्र

    मन की बात के 111 वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अराकू कॉफ़ी आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीता राम राजू जिले में बड़ी मात्रा में पैदा होती है | ये अपने भरपूर स्वाद और सुगंध के लिए जानी जाती है | अराकू कॉफ़ी की खेती से क़रीब डेढ़ लाख आदिवासी परिवार जुड़े हुए हैं | अराकू कॉफ़ी को नई ऊंचाई देने में गिरिजन कोऑपरेटिव की बहुत बड़ी भूमिका रही है | इसने यहां के किसान भाई-बहनों को एक साथ लाने का काम किया और उन्हें अराकू कॉफ़ी की खेती के लिए प्रोत्साहन दिया | इससे इन किसानों की कमाई भी बहुत बढ़ गई है | इसका बहुत लाभ कोंडा डोरा आदिवासी समुदाय को भी मिला है | कमाई के साथ साथ उन्हें सम्मान का जीवन भी मिल रहा है"



  • Jun 30, 2024 11:35 IST
    10वें योग दिवस को उत्साह और उमंग के साथ मनाया

    पीएम मोदी ने मन की बात में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा- इस महीने पूरी दुनिया ने 10वें योग दिवस को उत्साह और उमंग के साथ मनाया है। मैं भी जम्मु-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुआ था। कश्मीर में युवाओं के साथ-साथ बहनों बेटियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 

    कार्यक्रम में पीएम मोदी ने दुनिया भर में विभिन्न तरह से मनाए गए योग दिवस का जिक्र किया। 



  • Jun 30, 2024 11:32 IST
    कुवैत में हिंदी भाषा में शुरू हुआ रेडियो कार्यक्रम

    मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कुवैत रेडियो प्रोग्राम के एक कार्यक्रम की ऑडियो क्लिप सुनवाई। उन्होंने कहा- कुवैत सरकार ने अपने नेशनल रेडियो पर एक विशेष कार्यक्रम शुरू किया है और वो भी हिंदी में। कुवैत रेडियो में इसका प्रसारण हर रविवार आधे घंटे के लिए किया जाता है। इसमें भारतीय संस्कृति के अलग-अलग रंग शामिल होते हैं। हमारी फिल्में और कला जगत से जुड़ी चर्चाएं, वहां भारतीय समुदाय के बीच बहुत प्रचलित है। कुवैत के स्थानीय लोग भी इसमें खूब दिलचस्पी ले रहे हैं। 

    पीएम ने तुर्कमेनिस्तान में रविंद्र नाथ टैगोर की प्रतिमा के अनावरण का भी जिक्र किया। 



  • Jun 30, 2024 11:27 IST
    पेरिस ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

    पीएम मोदी ने कहा- अगले महीने इस समय तक पेरिस ओलंपिक शुरू हो जाएंगे। मुझे विश्वास है कि आप सभी भी ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे। भारतीय दल को ओलंपिक खेलों की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। 

    पीएम मोदी ने पिछले टोकियो ओलंपिक का भी जिक्र किया। उन्होंने आगे कहा- पेरिस ओलंपिक में आपको कुछ चीजें पहली बार देखने मिलेगी। शुटिंग में हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभा निखरकर सामने आ रही है। टेबल टेनिस में मेन और वुमन टीम क्वालिफाई कर चुकी है। इस बार कुश्ति और घुड़सवारी में हमारे खिलाड़ी उन कैटेगिरी में भी शामिल होंगे जहां पहले कभी शामिल नहीं हुए। 



  • Jun 30, 2024 11:23 IST
    केरल के अट्टापडी में बनने वाले खास छातें

    मन की बात में पीएम मोदी ने केरल के अट्टापडी में बनने वाले खास कारथुंबीं छातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा- यह रंग बिरंगे छातें बहुत शानदार होते हैं। इसकी खासियत यह है कि इसे आदिवासी महिलाएं तैयार करती हैं। आज देश भर में इन छातों की मांग बढ़ रही है। इनकी ऑनलाइन बिक्री भी हो रही है।  



  • Jun 30, 2024 11:18 IST
    मां के नाम पेड़ लगाने की अपील की

    मोदी ने कहा- हम सभी के जीवन में मां का दर्जा सबसे ऊपर होता है। हर मां अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है। मां का प्यार एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकते। हम मां को कुछ दे तो सकते नहीं पर और कुछ कर  सकते हैं। इसी सोच में से इस वर्ष एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान का नाम है- एक पेड़ मां के नाम। मैने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया है। मैने सभी देशवासियों से और दुनिया के सभी लोगों से अपनी मां के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की है। 



  • Jun 30, 2024 11:15 IST
    वीर सिद्धू कान्हू के अदम्य साहस का किया जिक्र

    पीएम मोदी ने कहा- आज 30 जून का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन को हमारे आदिवासी भाई-बहन हूल दिवस के रूप में मनाते हैं। यह दिन वीर सिद्धू कान्हू के अदम्य साहस से जुड़ा है, जिन्होंने विदेशी शासकों के अत्याचार का विरोध किया था। वीर सिद्धू कान्हू ने हजारों संथाली साथियों को एकजुट करके अंग्रेजों का जी जान से मुकाबला किया। ये 1855 में हुआ था। ये 1857 में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के भी दो साल पहले हुआ था। 



  • Jun 30, 2024 11:12 IST
    2024 का चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव

    मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी ने 2024 के चुनाव को दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव बताया। उन्होंने कहा- दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ, जिसमें 65 करोड़ लोगों ने वोट डाले हैं। मैं चुनाव आयोग और मतदान की प्रक्रिया से जुड़े हर व्यक्ति को इसके लिए धन्यवाद देता हूं। 



पीएम नरेंद्र मोदी मन की बात