कलेक्टर ऑफिस से ही गायब मिले अधिकारी और कर्मचारी, 56 की सैलरी काटने का आदेश

Sourabh Bhatnagar | Mar 26, 2026, 08:50 IST
ujjain collector-office-absence-pay-deduction-mp
उज्जैन. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में अधिकारियों और कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए छापामार कार्रवाई आदेश दिए थे। अब इसका असर जिलों में भी देखने को मिल रहा है।

Ujjain News.इसी दिशा में उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह भी सख्त कदम उठा रहे हैं। उन्होंने बुधवार को कलेक्टर ऑफिस समेत कई अन्य कार्यालयों का अचानक दौरा किया।



इस दौरे के दौरान 56 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिसके बाद कलेक्टर ने सभी का आधे दिन का वेतन काटने का आदेश दे दिया।



b44605b1-f0e


लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अटेंडेंस पर रहेगी नजर

कलेक्टर ने सभी कर्मचारियों से कहा है कि वे समय पर दफ्तर आएं। बिना वजह देर न करें। इसके साथ ही, कलेक्टर ने एडीएम ऑफिस, भू-अभिलेख ऑफिस, लोकसेवा प्रबंधन और नाजिर शाखा का भी दौरा किया।



उन्होंने इन दफ्तरों में साफ-सफाई पर खास ध्यान देने की हिदायत दी। कलेक्टर ने साफ कहा कि अब वे कर्मचारियों की उपस्थिति पर पूरी नजर रखेंगे और किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे।



इससे पहले अस्पताल में मारा था 'छापा'

bcac2324-cd8


इससे पहले, आईएएस रौशन कुमार सिंहने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की थी।



कलेक्टर करीब एक घंटे तक अस्पताल के वार्डों में रहे थे। जब उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर चेक किया, तो पता चला कि ओपीडी, इमरजेंसी और वार्ड के डॉक्टरों के लिए अलग-अलग रजिस्टर रखे गए थे।



कई डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे और उनके हस्ताक्षर भी गायब थे। इस पर कलेक्टर ने सख्त कदम उठाते हुए डॉक्टरों का एक दिन का वेतन काटने और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया था।



ये था सीएम का निर्देश

कुछ समय पहले सीएम मोहन यादव ने (मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग) निर्देश दिया था कि सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति, आने-जाने का समय और जो लोग बिना वजह अनुपस्थित हैं, उनकी जानकारी इकट्ठा की जाए। इसके लिए एक खास टीम बनाई गई है, जो सभी दफ्तरों में तैनात की गई है।



इसमें वल्लभ भवन, विंध्याचल और सतपुड़ा ऑफिस का रिकॉर्ड एकत्र किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर दफ्तर पहुंचे।



आईएएस रौशन कुमार सिंह को लेकर द सूत्र की ये खास खबर भी पढ़ें... फोटो पर क्लिक करें





ये खबरें भी पढ़ें...



समस्याओं को सिर्फ सुनते नहीं हैं, तुरंत हल भी करते हैं आईएएस रौशन कुमार सिंह



उज्जैन के मुस्लिम इलाके में चला बुलडोजर, 16 अवैध होटल और गेस्ट हाउस जमींदोज



उज्जैन में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान, रविंद्र पुरी के नेतृत्व में कुंभ में भाग लेने की बात



उज्जैन के लाल की कनाडा में हत्या: मध्य प्रदेश सरकार ने कनाडा के काउंसलेट से मांगी मदद



उज्जैन के गुरुकुल में मर्यादा तार-तार: शिक्षक ने नाबालिग छात्र पर बरसाई लाठियां, वीडियो वायरल



Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • Ujjain News
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • उज्जैन कलेक्टर
  • मुख्य सचिव
  • आईएएस रौशन कुमार सिंह