उज्जैन के मुस्लिम इलाके में चला बुलडोजर, 16 अवैध होटल और गेस्ट हाउस जमींदोज

Amresh Kushwaha | Mar 24, 2026, 12:29 IST
Share
ujjain begumbag illegal hotel demolition action
ujjain begumbag illegal hotel demolition action

उज्जैन के बेगमबाग इलाके में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 अवैध होटलों और गेस्ट हाउसों को ध्वस्त कर दिया है। महाकाल मंदिर के पास स्थित इन संपत्तियों ने लीज नियमों का उल्लंघन किया था।

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मंगलवार, 24 मार्च की सुबह भारी हलचल के साथ शुरू हुई। उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA) ने लीज नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए महाकाल मंदिर से सटे मुस्लिम बाहुल्य इलाके बेगमबाग में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासन ने यहां अवैध रूप से संचालित हो रहे 16 मकानों, होटलों और गेस्ट हाउस को जमींदोज (Demolished) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सुबह 8 बजे से एक्शन मोड में दिखा अमला

मंगलवार सुबह सूरज की पहली किरण के साथ ही जिला प्रशासन, यूडीए और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मोर्चा संभाल है। सुबह 8:00 बजे से पहले ही 2 पोकलेन मशीनें, 4 जेसीबी और 5 डंपर बेगमबाग पहुंच चुके थे। किसी भी अप्रिय स्थिति या विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए मौके पर 200 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए गए थे।

e7e20737-141
e7e20737-141

45 प्लॉट और 90 अवैध स्ट्रक्चर पर सीधी चोट

यूडीए के सीईओ (CEO) संदीप सोनी के अनुसार, यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक सारा अतिक्रमण साफ नहीं हो जाता। प्रशासन का लक्ष्य 45 प्लॉट पर बने कुल 90 अवैध ढांचों को हटाना है। आपको बता दें कि इस क्षेत्र में कुल 58 बड़े अतिक्रमण चिह्नित किए गए थे। इनमें से 42 को पहले ही हटाया जा चुका है। अब शेष 16 अवैध होटलों और मकानों पर बुल्डोजर चलाया जा रहा है।

5658663f-3ba
5658663f-3ba

नोटिस को किया नजरअंदाज

प्रशासन ने नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों को एक हफ्ते पहले ही खाली करने का नोटिस थमा दिया था। इनमें सरताज खान, खान मोहम्मद, मोहम्मद अनिज, ताहेर अली, मोहम्मद यूनुस, हिना खान, मोहम्मद सलीम, अब्दुल हामिद, वारिस बेग, शाहनवाज खान के साथ-साथ न्यू सावन पैलेस होटल, राज गेस्ट हॉउस, होटल नसीब और होटल डाइमंड जैसे नाम शामिल हैं। चेतावनी के बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो मंगलवार सुबह ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई।

32beba58-0a7
32beba58-0a7

स्कूल को मिली मोहलत, बाकी पर कड़ा प्रहार

कार्रवाई के दौरान मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए प्रशासन ने इलाके के एक स्कूल को राहत दी है। स्कूल प्रबंधन को भवन खाली करने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है, ताकि छात्रों की पढ़ाई और व्यवस्था प्रभावित न हो। हालांकि, अन्य व्यावसायिक इमारतों के लिए प्रशासन का रुख बेहद सख्त नजर आया।

ये खबर भी पढ़िए...

उज्जैन न्यूज: अखाड़ा परिषद अध्यक्ष पद को लेकर खींचतान, रविंद्र पुरी के नेतृत्व में कुंभ में भाग लेने की बात

उज्जैन के लाल की कनाडा में हत्या: मध्य प्रदेश सरकार ने कनाडा के काउंसलेट से मांगी मदद

उज्जैन के गुरुकुल में मर्यादा तार-तार: शिक्षक ने नाबालिग छात्र पर बरसाई लाठियां, वीडियो वायरल

MP News: उज्जैन-भोपाल रेल मार्ग पर मरम्मत के दौरान क्रेन नदी में गिरी, ट्रेन संचालन प्रभावित

Tags:
  • MP News
  • उज्जैन न्यूज
  • महाकाल मंदिर
  • उज्जैन
  • बाबा महाकाल
  • विकास प्राधिकरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा