कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार और हेमंत कटारे पर FIR

Ravi Singh | Oct 26, 2024, 21:57 IST
Share
Digvijay Singh
Digvijay Singh

विजयपुर थाने में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

श्योपुर जिले के विजयपुर थाने में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भाजपा के जिला महामंत्री अरविंद उर्फ गुड्डू सिंह जादौन ने शनिवार 26 अक्टूबर को इन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत की है।

छवि खराब करने की कोशिश

अरविंद सिंह जादौन ने आरोप लगाया कि इन तीनों नेताओं ने अपने मंत्री और विजयपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह वीडियो छह साल पुराना है। इसके जरिए रावत की छवि खराब करने की कोशिश की गई है।

cf7975b1-068
cf7975b1-068


छह साल साल पुराना वीडियो

भाजपा नेता अरविंद जादौन का कहना है कि कि दिग्विजय सिंह समेत तीनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। यह वीडियो कराहल के पहेला गांव का है। इसमें रामनिवास रावत गांव का दौरा करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर रावत को खरी-खोटी सुनाई है। नारेबाजी भी की है। भाजपा नेता ने कहा कि दरअसल यह वीडियो उस समय का है, जब छह साल पहले गांव में पानी की समस्या थी। अब गांव में पानी की कोई समस्या नहीं है। कांग्रेस इसे मौजूदा हालात बताकर प्रचारित कर रही है। ऐसे में वीडियो को गलत तरीके से पोस्ट कर रावत की छवि खराब करने की कोशिश की गई है।

दिख रहा बीजेपी का डर

इस बीच कांग्रेस के प्रदेश मीडिया सेल के उपाध्यक्ष आरपी सिंह का कहना है कि "भारतीय जनता पार्टी बहुत डरी हुई है, इसीलिए पूरी भाजपा की फौज विजयपुर में तैनात है। वे रिश्वत, घूस, जोर-जबरदस्ती जैसे सभी हथकंडे अपनाकर चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस किसी से नहीं डरती।

चुनाव जीतकर लेंगे बदला

कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज होने के बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार है, वो कुछ भी कर सकते हैं। जब विधायक बाबू जंडेल का दो साल पुराना वीडियो वायरल कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है, तो वो कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हम चुनाव जीतकर इसका बदला लेंगे।



विजयपुर से प्रत्याशी हैं रामनिवास रावत

विजयपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने रामनिवास रावत को मैदान में उतारा है। रामनिवास कुछ महीने पहले कांग्रेस से नाराज होकर भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें वन एवं पर्यावरण मंत्री बनाया गया। मंत्री बनने के बाद उन्होंने नियमानुसार विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। इसके चलते विजयपुर उपचुनाव हुआ। रावत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। वे विजयपुर विधानसभा सीट से 6वीं बार विधायक चुने गए हैं। राम ने अपना पहला चुनाव 1990 में जीता था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी कांग्रेस
  • दिग्विजय सिंह
  • Digvijay Singh
  • एमपी बीजेपी
  • Hemant Katare
  • हेमंत कटारे
  • Umang Singhar
  • उमंग सिंघार
  • रामनिवास रावत
  • श्योपुर
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा