CM मोहन के गोवर्धन पूजा के आदेश पर बिफरी कांग्रेस, दे डाली ये नसीहत

Raj Singh | Nov 01, 2024, 08:27 IST
goverdhan_puja
मध्य प्रदेश में इस बार गोवर्धन पूजा खास होने जा रही है क्योंकि राज्य की मोहन सरकार जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। विधायक, मंत्री सभी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिस पर अब कांग्रेस सवाल उठा रही है।

दीपोत्सव के चौथे दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने खास तैयारियां की है। प्रदेश में जन्माष्टमी, दशहरा और शस्त्र पूजा के बाद अब राज्य सरकार गोवर्धन पूजा का पर्व भी मनाएगी। इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि मप्र सरकार अपने स्तर पर गोवर्धन पूजा करने जा रही है। गोवर्धन पूजा पर सरकार की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश के सभी संभागों, जिलों, तहसीलों और गांवों की गौशालाओं में गोवर्धन पूजा के लिए सरकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाने वाले हैं। हालांकि, इन सबसे इतर इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए हैं।



कांग्रेस का विरोध

वहीं, मोहन यादव के इस फैसले पर कांग्रेस सवाल उठा रही है। कांग्रेस का कहना है कि ऐसा लगता है कि मोहन यादव के कहने पर ही प्रदेश में गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी। यहां सालों से गोवर्धन पूजा मनाई जाती रही है। दरअसल, भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने गोवर्धन पूजा मनाए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सीएम के गोवर्धन पूजा मनाने के फैसले को बचकाना बताया है। मसूद का कहना है कि मध्य प्रदेश सरकार को अपनी तरफ से इस तरह के आयोजन की क्या जरूरत है। मंत्रियों को गोवर्धन और शस्त्र पूजन के निर्देश क्यों दिए गए हैं। ऐसा हमेशा से होता आ रहा है और अगर सरकार इतनी ही हितैषी है तो उसे सड़कों पर घूमने वाली गायों के लिए व्यवस्था करनी चाहिए।



गोवर्धन पूजा का क्या है महत्व, कैसे करें पूजा, जानें सबकुछ



सभी विधायक और मंत्री मनाएंगे गोवर्धन पूजा

बता दें कि गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ प्रदेश के मंत्री और विधायक और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे। सीएम मोहन यादव ने कहा था कि सभी लोग गोवर्धन पूजा भी करेंगे, भाई दूज भी मनाएंगे, यह परंपरा आपसी सांप्रदायिक सौभाग्य का पर्व है, इसे सभी लोग मिलकर मनाएंगे। इसी को लेकर अब कांग्रेस सवाल खड़ा कर रही है।



लाखों में गोवंश, MP में आठ लाख पार, फिर भी गोवर्धन पर गोबर का संकट



दिग्विजय भी उठा चुके हैं सवाल

गौरतलब है कि सिर्फ आरिफ मसूद ही नहीं बल्कि राज्य के पूर्व सीएम और कांग्रेस पार्टी के नेता दिग्विजय सिंह ने भी सीएम मोहन यादव के गोवर्धन पूजा मनाने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क्या सिर्फ मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश पर ही गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी? यह पूजा सदियों से मनाई जाती रही है और इस बार भी मनाई जाएगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी कांग्रेस
  • कांग्रेस
  • दिग्विजय सिंह
  • MP
  • एमपी बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • आरिफ मसूद
  • CM मोहन यादव
  • गोवर्धन पूजा