कांग्रेस नेताओं ने पी चाय, पानी की बोतल खरीदी, चायवाले के पैसे नहीं दिए, बीजेपी नेता ने किया भुगतान
Sanjay Gupta | Aug 12, 2024, 15:56 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-12T153821.972
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा को इस मामले की जानकारी लगी तो वह रीगल चौराहे पर गरीब चाय वाले को पैसे देने पहुंचे। सलूजा ने बताया कि बात कांग्रेस की नहीं थी, उनकी करनी गरीब चायवाला क्यों भुगते?
INDORE. कांग्रेस नेताओं की आर्थिक तंगी बढ़ गई है या फिर जेब में हाथ डालने की आदत नहीं रही है। इसके चलते गरीब चायवाले को केवल 250 रुपए का भुगतान भी नहीं किया और चाय पीकर निकल लिए। यह घटना सोमवार को हुई एसपी ऑफिर रीगल तिराहे पर। आखिर बीजेपी नेता ने दरियादिली दिखाई और कांग्रेस नेताओं के चाय-पानी का भुगतान खुद अपनी जेब से किया।
![0483eb8c-7cb]()
सोमवार सुबह जोन 1 डीसीपी विनोद कुमार मीणा को 20 से ज्यादा कांग्रेसी नेता युगपुरुष आश्रम में मानव तस्करी का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। इसके बाद फोटो खिंचाने और ज्ञापन देने के बाद सभी को सूझा कि चाय पी जाए। बाद में चाय की दुकान है, तो सभी नेता पहुंच गए चाय पीने। पानी की बोतल भी ले ली। सभी ने चाय पी और एक-एक कर वहां से निकल लिए। किसी ने चाय के पैसे देने के लिए जेब में हाथ भी नहीं डाला।
चाय दुकान संचालक कांग्रेसियों को ढूंढता रहा। ज्ञापन के दौरान शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया, प्रदेश प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम सहित सेवादल अध्यक्ष मुकेश यादव मौजूद थे। लेकिन किसी भी नेता ने जेब में हाथ नहीं डाला।
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा को इस मामले की जानकारी लगी तो वह रीगल चौराहे पर गरीब चाय वाले को पैसे देने पहुंचे। सलूजा ने बताया कि बात कांग्रेस की नहीं थी, उनकी करनी गरीब चायवाला क्यों भुगते? वैसे भी त्योहार का सीजन है। इसलिए मुझे पता चला तो उसके पैसे दिए और साथ में मिठाई का डिब्बा भी दिया। उधर कांग्रेस प्रवक्ता संतोष गौतम ने नरेंद्र सलूजा के बयान को गलत बताया और कहां कि चाय के रुपए नहीं देने का मामला पूरी तरह झूठ है। कांग्रेस सेवादल अद्याश मुकेश यादव ने चाय के रुपए दे दिए थे।
![sanjay gupta]()
0483eb8c-7cb
यह हुई घटना
चायवाला ढूंढते रहे कांग्रेस नेताओं को
बीजेपी प्रवक्ता सलूजा ने दिए पैसे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari