कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा की बर्बरता, सैलरी मांगी तो कर्मचारी पर बरसाईं लाठियां! केस दर्ज

Amresh Kushwaha | Jul 26, 2025, 08:34 IST
congress-mla-Abhay-Mishra-brutality-salary
मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कर्मचारी के सैलरी मांगने पर कांग्रेस विधायक ने उसकी लाठी से पिटाई कर दी।

रीवा (Rewa) जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। आरोप है कि कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा (Congress MLA Abhay Mishra) ने अपने कर्मचारी को केवल इसीलिए लाठियों से पीटा क्योंकि उसने अपनी सैलरी (Salary) की मांग कर दी। मामला थाने से लेकर धरने तक पहुंच चुका है, और अब FIR दर्ज होने के बाद कांग्रेस पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।



युवक ने लगाए गंभीर आरोप

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस MLA कैलाश कुशवाह के रिश्तेदारों की गुंडागर्दी, होटल में घुसकर की ऑटो ड्राइवर से मारपीट



स्टाफ कर्मी ने उल्टा युवक पर लगाया आरोप

दूसरी ओर, विधायक के स्टाफ सदस्य अशोक तिवारी ने उल्टा अभिषेक पर हमला करने और उंगली काटने का आरोप लगाया है। अशोक थाने में कटी हुई उंगली लेकर पहुंचा और कहा कि अभिषेक ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर उस पर हमला किया।



रीवा कांग्रेस विधायक की बर्बता के मामले पर एक नजर...

  • कांग्रेस विधायक पर आरोप: युवक अभिषेक तिवारी ने आरोप लगाया कि सैलरी मांगने पर कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने खुद लाठी से पीटा और अपने गुर्गों से भी पिटवाया।
  • स्टाफ का पलटवार: विधायक के स्टाफ अशोक तिवारी ने उल्टा अभिषेक पर हमला करने और उंगली काटने का आरोप लगाया।
  • राजनीतिक रंग: विधायक अभय मिश्रा ने इसे भाजपा की साजिश बताया और अभिषेक को शराबी करार दिया।
  • धरना और विरोध: पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी के समर्थकों ने थाने के बाहर धरना दिया, आरोप लगाया कि पुलिस कांग्रेस विधायक को बचा रही है।
  • FIR दर्ज: पुलिस ने भाजपा के दबाव के बाद शुक्रवार रात मामूली धाराओं में FIR दर्ज की और मामले की जांच की पुष्टि की।

पगार मांगी, तो लाठी खाई

अभिषेक का कहना है कि विधायक के स्टाफ में काम करने वाले अशोक ने उसे पगार देने का आश्वासन दिया था। लेकिन जब अभय मिश्रा से सीधे सैलरी की बात की, तो उन्होंने गालियां दीं और फिर खुद 30 लाठियां मारीं। इसके बाद 10-12 गुर्गों ने मिलकर मझे बुरी तरह पीटा।



ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस MLA यादवेंद्र सिंह के बेटे की बदसलूकी, ड्राइवर से की मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप



विधायक ने कहा- बीजेपी की साजिश

विधायक अभय मिश्रा ने कहा कि वह हाल ही में सिंगापुर से लौटे हैं और यह सब एक राजनीतिक साजिश है। उन्होंने दावा किया कि अभिषेक शराब का आदी है और नशे में उनके स्टाफ से झगड़ा कर रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि अशोक तिवारी पर हमला करने के लिए युवक के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है।



पूर्व विधायक का आक्रोश, थाने में धरना

पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी (KP Tripathi) के समर्थक इस घटना के विरोध में थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कांग्रेस विधायक को बचा रही है और युवक से फर्जी कागजों पर साइन करवा लिए गए हैं।



ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस MLA सेना महेश पटेल के बेटे का उत्पात, SUV से कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर



बॉडी पर चोटों के गहरे निशान

पीड़ित अभिषेक तिवारी अस्पताल में भर्ती है और उसके शरीर पर गहरे लाल निशान हैं। आंखों देखी यह हालत बर्बरता की कहानी खुद बयां करती है। डॉक्टरों के मुताबिक, युवक को गंभीर शारीरिक क्षति पहुंची है।



रात में दर्ज हुई FIR

लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं के दबाव के बाद शुक्रवार रात विधायक के खिलाफ मामूली मारपीट की धाराओं में FIR दर्ज की गई। एडिशनल एसपी आरती सिंह ने पुष्टि की कि मामला दर्ज किया गया है।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



MP News | एमपी कांग्रेस | MP Congress



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • MP Congress
  • एमपी कांग्रेस
  • Congress MLA
  • कांग्रेस विधायक
  • रीवा
  • विधायक केपी त्रिपाठी
  • केपी त्रिपाठी
  • आरती सिंह
  • कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा
  • रीवा कांग्रेस विधायक