इंदौर में विधायक बाबू जंडेल के खिलाफ भगवान शिव पर टिप्पणी पर केस दर्ज

Sanjay Gupta | Oct 19, 2024, 11:15 IST
बाबू जंडेल पर FIR
श्योपुर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा भगवान शिव के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में इंदौर में केस दर्ज हो गया है। यह केस हिंदू जागरण मंच द्वारा कराया गया है।

श्योपुर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल द्वारा भगवान शिव के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में इंदौर में केस दर्ज हो गया है। यह केस हिंदू जागरण मंच द्वारा कराया गया है। इसे लेकर शुक्रवार रात को थाना तुकोगंज पर भारी हंगामा हुआ और इसके बाद यह केस दर्ज किया गया। इस दौरान थाने में हनुमान चालीस का पाठ भी किया गया और हिंदू संगठन ने धरना दिया।



नशे की हालत में कांग्रेस MLA बाबू जंडेल का वीडियो वायरल, मचा बवाल



इन्होंने कराई एफआईआर

विधायक जंडेल के विवादित बयान का वीडियो सामने आने के बाद से ही हंगामा मचा हुआ है। शुक्रवार रात को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता विरोध में तुकोगंज थाने पहुंचे। यहां पर काफी देर तक गहमागहमी चलती रही। मंच से जुड़े अधिवक्ता अनिल नायडू ने एफआईआर करने का आवेदन दिया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।



कांग्रेस विधायक बोले- उपचुनाव हारे तो सिर मुंडवाकर मुंह काला करा लूंगा



पुलिस ने पहले किया इनकार

टीआई जितेंद्र यादव ने पहले इस मामले में श्योपुर में केस दर्ज होने की बात कही। इस पर मंच के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारी भावनाएं आहत हुई हैं और इसे लेकर केस बनता है। इसलिए यहां भी हम केस दर्ज कराएंगे। इसके बाद देर रात टीआई ने आला अधिकारियों से बात की और इसके बाद बाबू जंडेल के खिलाफ 299, 302 की धाराओं में केस दर्ज किया गया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • Congress MLA
  • मध्य प्रदेश
  • Babu Jandel
  • श्योपुर विधायक बाबू जंडेल