स्वास्थ्य अव्यवस्था पर तमतमाए कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय, असंतुष्ट होकर छोड़ा सदन

Sanjay Sharma | Mar 13, 2025, 12:04 IST
mla CONGRESS
मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश की गई कैग की रिपोर्ट ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। विधायक पंकज उपाध्याय ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार से पूछा कि अस्पतालों में मरीजों की संख्या इतनी कम क्यों है।

मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश की गई कैग (कंट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल) की रिपोर्ट ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक पंकज उपाध्याय ने प्रदेश सरकार से पूछा कि राज्य के अस्पतालों में मरीजों की संख्या इतनी कम क्यों है। उनके अनुसार, ग्वालियर-चंबल क्षेत्र समेत पूरे प्रदेश के अस्पताल खाली पड़े हैं, जो कि राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर स्थिति को दर्शाता है।



अस्पतालों में डॉक्टर नहीं, प्रसव और इलाज के लिए भटक रहे मरीज

ये भी खबर पढ़ें... आज विधानसभा में बजट को लेकर होगी तीखी बहस! सीएम और नेता प्रतिपक्ष होंगे आमने-सामने



सरकार कर रही छह माह में स्वास्थ्य अमले की नियुक्ति का प्रयास

वहीं कांग्रेस के विधायक के सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा सरकार लगातार प्रयास कर रही है। विभाग ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के पदों को भरने एजेंसियों को जानकारी भेजी है। चार से छह महीनों में खाली पद भर लिए जाएंगे।





ये भी खबर पढ़ें... MP Budget 2025: सरकारी कर्मचारियों के लिए बजट में बड़ा ऐलान, जानें बढ़ेंगे कौन से भत्ते



जब जवाब ही नहीं मिलता तो सदन में बैठने का क्या फायदा ?

विधायक पंकज उपाध्याय ने समय पाबंद किए जाने की मांग की और जवाब नहीं आने पर कुछ विधायकों के साथ सदन से बाहर चले गए। विधायक उपाध्याय ने कहा हमें अपनी बात उठाने का यही मंच है। जब यहीं हमें बात रखने पर संतुष्ट करने वाला जवाब नहीं मिलता तो यहां बैठने का क्या फायदा।



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • MP
  • राजेंद्र शुक्ला
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एमपी स्वास्थ्य विभाग
  • कैग की रिपोर्ट
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • एमपी का बजट
  • कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय