MP Budget 2025: सरकारी कर्मचारियों के लिए बजट में बड़ा ऐलान, जानें बढ़ेंगे कौन से भत्ते
Vikram Jain | Mar 13, 2025, 01:51 IST
MP Budget 2025।
मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए कर्मचारियों के भत्तों में बदलाव का ऐलान किया। अब, कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2025 से महंगाई भत्ते के अलावा अन्य भत्ते भी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार मिलेंगे।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने राज्य के लिए 2025-26 का बजट पेश किया। इस बजट में सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले भत्तों का रिवीजन किया गया है। अब 1 अप्रैल 2025 से कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के अलावा, सातवें वेतन आयोग के अनुसार सभी भत्ते मिलेंगे। इसके अलावा, पेंशन निर्धारण प्रक्रिया को पेपरलेस और केन्द्रीकृत किया गया है।
कर्मचारियों को मिलेगा
मध्य प्रदेश सरकार ने साढ़े सात लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने 2025-26 के बजट में सरकारी कर्मचारियों के भत्तों का रिवीजन करने की घोषणा की है। अब, राज्य के सरकारी कर्मचारी और अधिकारी 1 अप्रैल 2025 से महंगाई भत्ते के अलावा अन्य भत्ते भी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार प्राप्त करेंगे। यह बदलाव पिछले कुछ वर्षों से कर्मचारियों को मिल रहे भत्तों की दरों में सुधार करेगा, जो पहले छठे वेतन आयोग के तहत थे।
ये खबर भी पढ़ें...
MP Budget 2025: 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ के बजट में किसे क्या मिला जानें
अब, कर्मचारियों को हाउस रेंट एलाउंस (HRA), यात्रा भत्ता (TA), वाहन भत्ता, वर्दी भत्ता जैसी सुविधाएं सातवें वेतन आयोग के अनुसार दी जाएंगी। इसके कारण सरकारी कर्मचारियों के भत्तों में समय की उपयुक्तता और महंगाई से तालमेल बैठाया जाएगा।
छठवें
कर्मचारी नेताओं के मुताबिक प्रदेश में अभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारी को अभी HRA, TA, यूनिफॉर्म एलाउंस, व्हीकल अलाउंस जैसे भत्ते छठवें वेतनमान के अनुसार मिल रहे है। प्रदेश में सातवें वेतनमान के अनुसार कर्मचारियों और अधिकारियों को लाभ तो मिलने लगा था लेकिन उन्हें छठवें वेतनमान की सिफारिशों के अनुरूप भत्तों का भुगतान किया जा रहा है।
ये खबर भी पढ़ें...
शिवराज सिंह बोले- यह विकसित MP के निर्माण का बजट, सीएम और वित्त मंत्री की जमकर तारीफ
बता दें कि प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों को वेतनमान के साथ ही अलग-अलग तरह के भत्तों का भी भुगतान करती है। बुधवार को पेश किए गए बजट में वित्त मंत्री की घोषणा के बाद अब प्रदेश में 1 अप्रैल 2025 से महंगाई भत्ते के अलावा अन्य भत्तों का भुगतान सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुरूप मिलने लगेगा।
ये खबर भी पढ़ें...
MP Budget 2025 : 7.5 लाख कर्मचारियों के DA का जिक्र नहीं, जानें कब से मिलेगा
मध्य प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन निर्धारण की प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन प्रणाली को लागू किया है। यह पूरी प्रक्रिया पेपरलेस और केन्द्रीकृत होगी, जिससे कर्मचारियों को जल्दी और आसानी से सेवाएं मिलेंगी। अब पेंशन निर्धारण के लिए कर्मचारियों को किसी विशेष कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
ये खबर भी पढ़ें...
सदन में कर्ज के मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार बोले- सरकार का बजट झूठ का पुलिंदा
इस नई प्रणाली के तहत, पेंशन निर्धारण की कार्यवाही किसी भी स्थान या कार्यालय से की जा सकेगी। साथ ही, पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा मिलेगा, जिससे कर्मचारियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा, यह प्रणाली शासन में सुधार की दिशा में एक कदम है, जिससे कर्मचारियों की सुविधा में इजाफा होगा।
कर्मचारियों को मिलेगा 7वें वेतनमान के अनुरूप भत्ता
ये खबर भी पढ़ें...
MP Budget 2025: 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ के बजट में किसे क्या मिला जानें
सातवें वेतन आयोग के अनुरूप भत्ते
छठवें वेतनमान के अनुसार मिल रहे भत्ते
ये खबर भी पढ़ें...
शिवराज सिंह बोले- यह विकसित MP के निर्माण का बजट, सीएम और वित्त मंत्री की जमकर तारीफ
7वें वेतनमान के अनुसार होगा भत्ते का भुगतान
ये खबर भी पढ़ें...
MP Budget 2025 : 7.5 लाख कर्मचारियों के DA का जिक्र नहीं, जानें कब से मिलेगा
पेंशन निर्धारण की प्रक्रिया में बदलाव
ये खबर भी पढ़ें...
सदन में कर्ज के मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार बोले- सरकार का बजट झूठ का पुलिंदा
नई प्रणाली के फायदे
कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा चीता KJP21 ने दिया 5 शावकों को जन्म, देश में चीतों की संख्या 60 पहुंची
By Arohi Raj
राजस्थान पुलिस अकादमी ने महिला कॉन्स्टेबल बैच-102 का दीक्षांत समारोह आयोजित किया
By Jyoti Mahender Bhardwaj
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP से मिली कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
By Saurabh Mishra
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
By Sourabh Bhatnagar
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
By VINAY VERMA
अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप
By Jyoti Mahender Bhardwaj
दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार
By Arohi Raj