राजनीतिक आकाओं से गुहार लगाने भोपाल भागे DEO घनश्याम सोनी, कांग्रेस का आरोप

Neel Tiwari | Jun 23, 2025, 23:06 IST
Photograph: (THESOOTR)
कांग्रेस ने जबलपुर के DEO घनश्याम सोनी के खिलाफ मोर्चा खोला। सोनी के खिलाफ भ्रष्टाचार और प्रशासनिक संरक्षण का आरोप लगाया गया। 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

6 जून 2025 को भोपाल मदरसा बोर्ड में स्थानांतरित हुए जबलपुर के जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी पद पर बने रहे। इस पर नाराज कांग्रेस ने 23 जून को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने ‘घनश्याम सोनी मुर्दाबाद’ और ‘भ्रष्टाचार हाय-हाय’ जैसे नारे लगाते हुए कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस बल भी तैनात था।



घनश्याम सोनी पर प्रशासन पर संरक्षण का आरोप

कांग्रेस के सौरभ नाटी शर्मा ने कड़े शब्दों में कहा कि यह अधिकारी शासन के संरक्षण में प्रशासनिक मर्यादाओं को रौंदते हुए 18 दिन से जबलपुर में पद पर जमे हुए हैं। उन्होंने कहा की घनश्याम सोनी वर्षों से शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार अपने अड़ियल रवैये और राजनीतिक चमचागिरी का पर्याय बना हुआ है। अब इस तरह की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तो या तो प्रशासन उन्हें खुद पद से अलग कर दे वरना यह काम कांग्रेस करेगी।



ये खबरें भी पढ़ें...



यूपी के भाजपा नेता और परिवार से लूट करने वाली गैंग का गुर्गा पकड़ाया, चार फरार



HC ने मंडला कलेक्टर और SP ऑफिस के निर्माण पर लगाई अंतरिम रोक, 10 हजार पेड़ों की कटाई का मामला



प्रदर्शन की भनक मिलते ही अधिकारी भागा भोपाल- कांग्रेस

कांग्रेस के अनुसार जैसे ही घनश्याम सोनी को जानकारी मिली कि उनके कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध करने आ रहे हैं, वे आनन-फानन में कार्यालय से निकलकर भोपाल रवाना हो गए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सोनी भोपाल जाकर अपने राजनीतिक आकाओं के पास ट्रांसफर रद्द करवाने की जुगत में लगे हैं। यह उनकी कायरता और सत्ता पर निर्भरता का प्रमाण है, क्योंकि एक जिम्मेदार अधिकारी की जगह वे खुद को कुर्सी से चिपकाए रखना चाहते हैं।



ये खबरें भी पढ़ें...



भारत में बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की कीमत, क्रूड ऑयल पहु्ंचा 80 डॉलर



महिला टीचर ने एग्जाम में अच्छे नंबर दिलाने का लालच देकर नाबालिग स्टूडेंट से बनाए संबंध



48 घंटे का अल्टीमेटम फिर कलेक्टर कार्यालय का उग्र घेराव

कांग्रेस ने साफ शब्दों में प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर आगामी 48 घंटों के भीतर घनश्याम सोनी को विधिवत रूप से पदमुक्त नहीं किया गया, तो कांग्रेस जबलपुर कलेक्टर कार्यालय का उग्र घेराव करेगी। कांग्रेस ने यह साफ कर दिया है कि जब तक DEO अपना पद नहीं छोड़ते तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।



मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड | मध्यप्रदेश | MP



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • MP
  • भोपाल
  • जबलपुर
  • DEO
  • मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड
  • घनश्याम सोनी