फोटो खिंचवाने की होड़ में हुआ हादसा, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह और प्रवक्ता रोशनी यादव गंभीर रूप से घायल

Rohit Sahu | Mar 11, 2025, 09:51 IST
congress munch incident
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के दौरान मंच पर क्षमता से ज्यादा लोगोंं के चढ़ने से मंच गिर गया था, जिससे कई नेता घायल हो गए। इस घटना में प्रदेश उपाध्यक्ष के कंधे के पास सरिया घुस गया जिससे उनकी हालत गंभीर है।

भोपाल में कांग्रेस किसान के प्रदर्शन के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ था। दरअसल राजधानी में किसान कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने प्रदेशभर के नेता जुटे थे। इसी बीच अचानक मंच गिरने से हादसा हो गया। इस हादसे में करीब 10 से ज्यादा लोग घायल हुए। घटना को लेकर बड़ी बात सामने आई है कि मंच पर क्षमता से ज्यादा लोग चढ़ गए थे जिस वजह से मंच गिर गया। हादसे में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गंभीर घायल हुए।



गंभीर रूप से घायल प्रदेश उपाध्यक्ष

इस हादसे में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह और प्रवक्ता रोशनी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। राजीव सिंह के कंधे के पास सरिया घुस जाने से उनकी नसें कट गईं। सिद्धांता हॉस्पिटल के डॉक्टर सुबोध वार्ष्णेय के अनुसार, तीन घंटे की सर्जरी के बाद सरिया निकाल दी गई है, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक उन्हें 6 यूनिट ब्लड चढ़ाया जा चुका है, जबकि 12 यूनिट ब्लड की व्यवस्था की गई है।



40 की क्षमता वाले मंच पर 150 लोग चढ़े

घायल नेताओं की सूची

प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव के एक हाथ के ऊपरी हिस्से में कंधे के पास सरिया घुसने से आर्टरी, नसें कट गई हैं। इसके अलावा, कई अन्य नेता भी घायल हुए हैं, जिनमें हरीश चौधरी, रवि जोशी, महेन्द्र सिंह चौहान, रोशनी यादव, योगेश यादव, महेन्द्र जोशी, यादवेन्द्र सिंह, जयश्री हरिकरण, शैलेन्द्र पटेल, विधायक भैरोसिंह बापू, रिंकी रघुवंशी शामिल हैं।



यह भी पढ़ें: भोपाल में विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस का मंच गिरा, 10 से ज्यादा नेता-कार्यकर्ता घायल



कांग्रेस के नेताओं ने बीजेपी की साजिश बताया

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह बीजेपी का षड्यंत्र हो सकता है, लेकिन बीजेपी को नहीं पता कि कांग्रेस का मंच बहुत मजबूत है। सरकार किसानों की आवाज सुनना ही नहीं चाहती। जब हम उनके हक के लिए आवाज उठाते हैं, तो वाटर कैनन छोड़ा जाता है और लाठीचार्ज किया जाता है।



यह भी पढ़ें: भोपाल में 6 करोड़ की सरकारी बिल्डिंग क्रैक, कांग्रेस की शिकायत के बाद जांच कमेटी गठित



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Madhya Pradesh
  • Bhopal News
  • कांग्रेस
  • Jitu Patwari
  • Jitu Patwari PCC Chief
  • उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष
  • कांग्रेस संगठन प्रभारी राजीव सिंह
  • उमंग सिंघार
  • MP PCC Chief Kamal Nath
  • कांग्रेस मंच गिर गया
  • bhopal congress protest
  • Kisan
  • jitu patwari bhopal