राजनीति की ट्रेनिंग देकर आदिवासी नेतृत्व मजबूत करना चाहती है कांग्रेस, पहले चरण में 120 युवाओं का चयन
मध्य प्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) आदिवासी नेतृत्व (Tribal Leadership) को सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। पार्टी ने धार जिले के मोहनखेड़ा (Mohankheda, Dhar District) में 19 फरवरी से 25 फरवरी तक 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की घोषणा की है। इस पहल के तहत, राज्य के 89 आदिवासी विकासखंडों (Tribal Development Blocks) और अन्य आदिवासी बहुल विधानसभा क्षेत्रों से 120 आदिवासी युवाओं का चयन किया गया है।
ये खबर भी पढ़िए...PCC चीफ जीतू पटवारी ने मंच से मांगी राहुल गांधी से माफी, बोले- हो गई बड़ी गलती
जीतू पटवारी ने लिया इंटरव्यू
जीतू पटवारी ने कहा
आदिवासी इस देश के मालिक हैं, और जल, जंगल, जमीन पर उनका पहला अधिकार है। हमारे महापुरुषों जैसे बिरसा मुंडा, टंट्या भील, रघुनाथ शाह-शंकरशाह और वीरांगना रानी दुर्गावती ने देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...सौरभ शर्मा केस: जीतू पटवारी ने लोकायुक्त की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
आदिवासियों में पार्टी की पैठ बढ़ेगी
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी युवाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें आगामी चुनावों के लिए तैयार करना है। कांग्रेस का मानना है कि इस पहल से पार्टी के कोर वोटर्स के साथ संबंध मजबूत होंगे और आदिवासी समुदाय के मुद्दों को प्रभावी ढंग से संबोधित किया जा सकेगा।
ये खबर भी पढ़िए...जीतू पटवारी की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे PCCअध्यक्ष