कपास बीज के लिए हंगामाः 42 डिग्री तापमान में गश खाकर गिरीं महिलाएं
Jitendra Shrivastava | May 17, 2024, 18:46 IST
thesootr
मध्यप्रदेश के खरगोन में कपास बीज लेने के लिए तीसरे दिन भी हंगामा हुआ। इसका कारण था कि 11 बजे तक टोकन ही नहीं बांटे गए, जबकि सुबह 5 बजे से महिलाएं, बुजुर्ग यहां तक की बच्चे भी लाइन में लगे थे। 42 डिग्री तापमान में टेंट और पानी की व्यवस्था भी नहीं थी...
खरगोन जिला उच्च किस्म का कपास उत्पादन करने के लिए प्रदेश और देश में पहचाना जाता है। वहीं दूसरी ओर कपास बीज लेने के लिए किसानों को घंटों मशक्कत करना पड़ रही है। बीटी काटन कपास बीज रासी 659 और आशा नुजिवुड के लिए किसान सुबह 5 बजे से कृषि मंडी में आकर लाइन में लग रहे हैं। शुक्रवार को भी टोकन वितरण नहीं हुआ तो लगातार तीसरे दिन किसानों ने जमकर हंगामा किया।
कपास बीज लेने आए लोगों ने मंडी के सामने हाइवे भी जाम कर दिया। अधिकारियों के आने के बाद टोकन वितरण शुरू किया तो किसान रास्ते से हटे। शुक्रवार को भी सुबह 5 बजे से किसान कृषि उपज मंडी पहुंचकर लाइन में लग गए, लेकिन सुबह 11 बजे तक न टोकन वितरण शुरू हुआ न ही काउंटर खुला तो वे गुस्सा हो गए। मंडी गेट पर पहुंचे किसानों ने बीच सड़क पर धरना दे दिया। इससे आवाजाही बाधित हुई।
मौके पर पहुंचे एसडीएम भास्कर गाचले, एएसपी टीएस बघेल व डीडीए एमएल चौहान ने किसानों को बीज उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया। इसके बाद दोबारा किसान लाइन में लगे। किसान बोंदरसिंह बड़ोले, त्रिलोक खरते का कहना है कि हर साल दोनों किस्म के बीज की मांग रहती है। इसके बावजूद कृषि विभाग ने अब तक कोई ठोस पहल नहीं की है। व्यापारी मनमानी कर रहे हैं।
वर्तमान समय बुआई का है, यदि समय पर बुआई नहीं हुई तो अगली फसल में पिछड़ जाएंगे। किसान पिछले तीन दिन से 42 डिग्री तापमान में खुले आसमान के नीचे कतार लगा रहे हैं। छाया के साथ ही समय पर टोकन व्यवस्था नहीं होने से कृषि विभाग सहित शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। मामले में डीडीए का कहना है कि विशेष बीजों की मांग की जा रही है। कंपनी ने जितने बीज पैकेट भेजे हैं उतने वितरित करवाए रहे हैं। कंपनियों से बीज उपलब्धता बढ़ाने के लिए कहा है। जल्द ही समस्या दूर कर ली जाएगी।
किसानों ने बीच पर सड़क धरना दे दिया

व्यापारी कर रहे हैं मनमानी
मौके पर पहुंचे एसडीएम भास्कर गाचले, एएसपी टीएस बघेल व डीडीए एमएल चौहान ने किसानों को बीज उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया। इसके बाद दोबारा किसान लाइन में लगे। किसान बोंदरसिंह बड़ोले, त्रिलोक खरते का कहना है कि हर साल दोनों किस्म के बीज की मांग रहती है। इसके बावजूद कृषि विभाग ने अब तक कोई ठोस पहल नहीं की है। व्यापारी मनमानी कर रहे हैं।
कंपनी ने जितने पैकेट भेजे हैं उतने बंटवा रहे हैं
वर्तमान समय बुआई का है, यदि समय पर बुआई नहीं हुई तो अगली फसल में पिछड़ जाएंगे। किसान पिछले तीन दिन से 42 डिग्री तापमान में खुले आसमान के नीचे कतार लगा रहे हैं। छाया के साथ ही समय पर टोकन व्यवस्था नहीं होने से कृषि विभाग सहित शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। मामले में डीडीए का कहना है कि विशेष बीजों की मांग की जा रही है। कंपनी ने जितने बीज पैकेट भेजे हैं उतने वितरित करवाए रहे हैं। कंपनियों से बीज उपलब्धता बढ़ाने के लिए कहा है। जल्द ही समस्या दूर कर ली जाएगी।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari