साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी को किया डिजिटल अरेस्ट, सास ने ऐसे बचाया

Raj Singh | Jan 06, 2025, 10:43 IST
DIGITAL AREST
भोपाल के कोलार इलाके में रविवार शाम साइबर जालसाजों ने बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर को उनके ही घर के कमरे में एक घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा।

कॉल करने वाले ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया

महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाता था MRI सेंटर कर्मी, 24 वीडियो मिले



साइबर जालसाजों ने किया डिजिटल अरेस्ट

महिला अधिकारी को झांसा देने के बाद जालसाजों ने उन्हें वीडियो कॉल करने के लिए कहा। जब उन्होंने वीडियो कॉल की, तो सामने वर्दी में पुलिस अधिकारी दिखाई दिए, उन्हें कहा कि डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया है और वे घर से बाहर नहीं जा सकतीं। इसके बाद, प्रणाली टिकेकर डर के मारे कमरे में बंद हो गईं और लगभग एक घंटे तक जालसाजों के द्वारा बयान दर्ज किए जाते रहे।



परिवार ने पुलिस को दी सूचना

घटना संदिग्ध लगने पर महिला की सास ने मामले की जानकारी रिश्तेदार को दी, जिससे पूरा परिवार कोलार थाने पहुंचा।



SBI ब्रांच स्टाफ ने डिजिटल अरेस्ट महिला के 45 लाख बचाए फेस रीडिंग से



पुलिस की कार्रवाई

कोलार पुलिस मौके पर पहुंची और असली पुलिस को देख कर साइबर जालसाजों ने कुछ सवालों का जवाब दिया और फिर कैमरा ऑफ करके मौके से भाग गए। एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि महिला को करीब एक घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर के रखा गया, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही जालसाज भाग गए।



क्या है डिजिटल अरेस्ट?

डिजिटल गिरफ्तारी की पहचान कैसे करें?

  • नारकोटिक्स, साइबर क्राइम, IT या ED अफसर के नाम से कॉल आएगा।
  • साइबर ठग आपकी गलती बताएंगे जो आपको पता न हो।
  • आपको डिजिटल अरेस्ट करने की जानकारी देंगे।
  • डिजिटल अरेस्ट में 24x7 एक कमरे में कैमरे के सामने रहना पड़ता है।
  • डिजिटल अरेस्ट करने के लिए किसी को भी शिकार बनाया जा सकता है।
  • जो लोग अपडेट नहीं रहते, उनके डिजिटल अरेस्ट होने का खतरा ज्यादा है।

डिजिटल गिरफ्तारी के बाद ये करें

  • अगर डर लगे तो घरवालों से बात करें और नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाएं।
  • साइबर ठगों द्वारा बताया कोई ऐप डाउनलोड न करें।
  • ऐप डाउनलोड कर लिया है तो तुरंत डिलीट करें
  • फोन फॉरमैट करें और एंटीवायरस डालें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • क्राइम ब्रांच
  • MP
  • भोपाल समाचार
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • कोलार
  • कोलार पुलिस
  • डिजिटल अरेस्ट
  • दिल्ली क्राइम ब्रांच