MP में दलित युवक के साथ बर्बरता, मुस्लिम युवकों ने ओरल सेक्स का वीडियो बनाकर किया वायरल

Rohit Sahu | Jun 14, 2025, 09:05 IST
dalit gwalior rape case
ग्वालियर में एक दलित युवक को नग्न कर पीटा गया और जबरन ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया गया। इस अमानवीय घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। डबरा सिटी में तीन साल पुराना एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दलित युवक के साथ न सिर्फ मारपीट की गई, बल्कि उसे नग्न कर ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अब भी फरार है।



2022 का वीडियो अब वायरल

वायरल वीडियो 10 अगस्त 2022 का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, दलित युवक और आरोपी एक-दूसरे के दोस्त थे। किसी निजी विवाद के चलते तीनों ने मिलकर युवक को अपने घर बुलाया और फिर बंद कमरे में उसकी नग्न कर बेल्ट से पिटाई की। इसके बाद आरोपी युवक ने अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया और वायरल करने की धमकी देकर पैसे भी वसूले।



आरोपी बोले- किसी को बताया तो वीडियो वायरल करेंगे

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना ग्वालियर के डबरा स्थित जांगीपुरा इलाके की है। आरोपी कल्लू उर्फ जाहिर खान, आशिक खान और अशफाक खान ने दलित युवक को अपने घर बुलाकर बंद कमरे में पीटा। उसके बाद आरोपी ने ओरल सेक्स के लिए मजबूर किया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। पीड़ित को धमकी दी गई कि यदि उसने किसी को बताया, तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाएगा।



377 और SC/ST एक्ट में मामला दर्ज

डबरा सिटी टीआई यशवंत गोयल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।आरोपियों के खिलाफ धारा 377 और SC/ST एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कल्लू उर्फ जाहिर खान और आशिक खान को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरा आरोपी अशफाक खान अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।



यह भी पढ़े़....छतरपुर में दलित युवक की गोली मारकर हत्या, राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश सरकार को घेरा



पीड़ित को पैसे देकर चुप कराने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी युवक पीड़ित को बार-बार धमकाते रहे और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे ऐंठते रहे। इन सबसे परेशान होकर दलित युवक ने आखिरकार पुलिस का दरवाजा खटखटाया और मामले की पूरी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया और गिरफ्तारी की।



यह भी पढ़ें...पचमढ़ी में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर, शाह देंगे गुरुमंत्र, विधायकों-सांसदों की लगेगी क्लास



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



Gwalior | कुकर्म | MP News | दलित को पीटा





Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Gwalior
  • ग्वालियर
  • दलित
  • दलित को पीटा
  • कुकर्म