छतरपुर में दलित युवक की गोली मारकर हत्या, राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश सरकार को घेरा
Rohit Sahu | Jun 10, 2025, 10:29 IST
rahul gandhi chhatarpur case
छतरपुर में राशन लेने के दौरान गोलीबारी में 19 साल के दलित युवक की मौत हो गई। हत्या की इस घटना से भारी बवाल हुआ। अब इस मामले की आंच दिल्ली तक पहुंच गई।
MP News: एमपी के छतरपुर में रविवार सुबह करीब 10 बजे सरकारी राशन दुकान पर राशन बांटा जा रहा था। राशन वितरण के दौरान सेल्समैन और ग्रामीणों के बीच बहस शुरू हो गई। बहस के बाद अचानक गुस्साई भीड़ राशन विक्रेता (सेल्समैन) के घर में घुस गई और मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा की फायरिंग शुरू हो गई, इस फायरिंग में एक 19 साल के दलित युवक की मौत हो गई। अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।
घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार से तीखे सवाल पूछे। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने लिखा कि मध्यप्रदेश में 19 साल के पंकज प्रजापति को सिर्फ़ इसलिए सरेआम गोली मार दी गई। क्योंकि उसने दलित होकर अपने हिस्से का हक मांगा। FIR दर्ज नहीं की गई, पोस्टमार्टम टाल दिया गया। क्योंकि गुनहगार नेता सत्ता की गोद में बैठा है और सत्ता मनुवादी और बहुजन विरोधी BJP की है।
मोदी सरकार के 11 साल - दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए अपमान, हिंसा और भेदभाव से भरे रहे हैं। इन्हें संस्थागत रूप से दोयम दर्जे का नागरिक बनाने और मुख्यधारा से दूर रखने की साजिश लगातार जारी है। दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी हो, और उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाई जाए। मैं प्रजापति परिवार और देश के हर बहुजन के साथ खड़ा हूं। यह लड़ाई सम्मान, न्याय और बराबरी की है और हम ये लड़ाई हर हाल में जीतेंगे।
पुलिस ने प्रवीण उर्फ कट्टू पटेरिया, नवीन पटेरिया और सेल्समैन रामसेवक अरजरिया के खिलाफ कई धाराओं में FIR दर्ज की है। वहीं CSP अमन मिश्रा ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। तीन नामजद लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
यह भी पढ़ें...पत्नी ने की मायके जाने की जिद... पति ने कर दी 9 माह के मासूम की हत्या
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। पोस्ट में लिखा गया कि जब दिल्ली में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने का जश्न चल रहा है, तब छतरपुर की ज़मीन दलित युवक के खून से लाल हो गई।
एमपी कांग्रेस के अनुसार, नौगांव में एक दलित युवक को सिर्फ इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि उसने राशन मांगने की हिम्मत की थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस जघन्य हत्या के पीछे भाजपा और आरएसएस से जुड़े प्रवीण पटेरिया का नाम सामने आ रहा है।
यह भी पढ़ें...सोनम और राजा रघुवंशी की कहानी है बड़ा सबक, शादी के रिश्ते में ये सावधानियां बेहद जरूरी
thesootr links
पिता ने किया आत्मदाह का प्रयास
युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मृतक के पिता इतने आक्रोशित हुए कि उन्होंने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें किसी तरह बचा लिया। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जो करीब 5 घंटे तक चला।
राहुल गांधी ने जताई नाराजगी
मोदी सरकार के 11 साल - दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के लिए अपमान, हिंसा और भेदभाव से भरे रहे हैं। इन्हें संस्थागत रूप से दोयम दर्जे का नागरिक बनाने और मुख्यधारा से दूर रखने की साजिश लगातार जारी है। दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी हो, और उन्हें कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाई जाए। मैं प्रजापति परिवार और देश के हर बहुजन के साथ खड़ा हूं। यह लड़ाई सम्मान, न्याय और बराबरी की है और हम ये लड़ाई हर हाल में जीतेंगे।
मध्यप्रदेश में 19 साल के पंकज प्रजापति को सिर्फ़ इसलिए सरेआम गोली मार दी गई - क्योंकि उसने दलित होकर अपने हिस्से का हक़ मांगा।
FIR दर्ज नहीं की गई, पोस्टमार्टम टाल दिया गया - क्योंकि गुनहगार नेता सत्ता की गोद में बैठा है और सत्ता मनुवादी और बहुजन विरोधी BJP की है।
मोदी सरकार के… https://t.co/8rlTvCnMIV
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 9, 2025
इन लोगों पर केस दर्ज
यह भी पढ़ें...पत्नी ने की मायके जाने की जिद... पति ने कर दी 9 माह के मासूम की हत्या
हत्या में बीजेपी, RSS से जुड़े नेता का नाम
जब दिल्ली में मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर जश्न में डूबी है, तब जमीनी हकीकत मध्य प्रदेश के छतरपुर में खून से रंगी है!
नौगांव में एक दलित युवक को सिर्फ़ इस लिए मौत के घाट उतार दिया गया क्योंकि उसने राशन मांगने की हिम्मत की। और चौंकाने वाली बात ये इस जघन्य #हत्या का आरोप… pic.twitter.com/tPWEfgM0XT
— MP Congress (@INCMP) June 9, 2025
यह भी पढ़ें...सोनम और राजा रघुवंशी की कहानी है बड़ा सबक, शादी के रिश्ते में ये सावधानियां बेहद जरूरी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari