दत्तोपंत ठेंगड़ी संस्थान करेगा भारतीय ज्ञान परंपरा पर शोध, केंद्र से मिली मान्यता

Sandeep Kumar | Feb 28, 2026, 21:07 IST
dattopant-thengadi-institute
दत्तोपंत ठेंगड़ी संस्थान को भारत सरकार से IKS सेंटर के रूप में मान्यता मिली। यह भारतीय ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक अध्ययन पर शोध करेगा। जानिए पूरी जानकारी।

BHOPAL. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान को मान्यता मिली है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय ने इसे इंडियन नॉलेज सेंटर के रूप में मान्यता दी। यह संस्थान भारतीय ज्ञान परंपरा, जनजातीय संस्कृति, लोक कला, मानविकी और सामाजिक विज्ञान पर शोध करता है।



क्या है इंडियन नॉलेज सेंटर (IKS)?

सरकार ने इसे इंडियन नॉलेज सेंटर (IKS) के रूप में मान्यता दी है। यह संस्थान भारतीय ज्ञान पद्धतियों और सांस्कृतिक अध्ययन पर शोध करेगा। शिक्षा मंत्रालय ने इसे देश के 20 प्रमुख संस्थाओं में शामिल किया है। भारतीय समाज में ज्ञान प्रणालियों के संस्थागत विस्तार की दिशा में यह केंद्र एक महत्वपूर्ण कदम है।





20 साल से अटका आईपीएस कैडर रिव्यू, कैट ने एमपी और केंद्र सरकार से मांगा जवाब



संस्थान का उद्देश्य और कार्य

दत्तोपंत ठेंगड़ी इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चरल स्टडीज भारतीय ज्ञान प्रणालियों के पुनरुत्थान में कार्य कर रहा है। यह संस्थान भारतीय ज्ञान की पुनर्स्थापना पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। संस्थान समकालीन परिप्रेक्ष्य में इसे पुनः स्थापित कर रहा है। इसमें सामाजिक विज्ञान, मानविकी, भाषा और संस्कृति के क्षेत्र में अनुसंधान हो रहे हैं। संस्थान ने हाल ही में राष्ट्रीय शोधार्थी समागम आयोजित किया। इसमें 25 राज्यों के शिक्षाविदों ने भाग लिया।



dattopant


विधानसभा में मौजूद नहीं थे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, सीएम के सामने विधायकों ने अध्यक्ष से कर दी शिकायत



स्वदेशी ज्ञान प्रणालियों पर अनुसंधान

दत्तोपंत ठेंगड़ी संस्थान भारतीय ज्ञान प्रणालियों में अनुसंधान को प्रोत्साहित कर रहा है। यह नीति निर्माण में बौद्धिक सहयोग और विकासात्मक विश्लेषण कर रहा है। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति, ज्ञान प्रणालियों और समाज को नई दिशा देना है।



जमीनों के हड़पने का मामला उलझा, अब दूसरे पक्ष ने दर्ज कराई एफआईआर, जानें क्या लगाए आरोप



भागीरथपुरा पर अपने नेता राहुल गांधी का ही वादा भूली कांग्रेस, आयोग के सामने आपत्ति ही नहीं लगाई



संस्थान का संस्थागत विस्तार

दत्तोपंत ठेंगड़ी इंस्टीट्यूट में प्रसिद्ध अकादमिक विद्वान जुड़े हैं। ये विद्वान भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक संदर्भ में पुनः स्थापित कर रहे हैं।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल
  • केंद्र सरकार
  • भारत सरकार
  • दत्तोपंत ठेंगड़ी इंस्टीट्यूट ऑफ कल्चरल स्टडीज