जमीनों के हड़पने का मामला उलझा, अब दूसरे पक्ष ने दर्ज कराई एफआईआर, जानें क्या लगाए आरोप

Ashish Bhardwaj | Feb 28, 2026, 20:00 IST
Share
propety
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के भीलवाड़ा में जमीनों को हड़पने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हैं। दोनों पक्ष ने एक-दूजे पर फर्जीवाड़ा कर जमीनों को हथियाने का आरोप लगाया है। इस मामले में दोनों पक्षों ने एफआईआर दर्ज कराई है।

News In Short

  • राजस्थान के भीलवाड़ा में जमीनों के खेल में दो पक्ष आए आमने-सामने।
  • अब दूसरे पक्ष से रफीक मोहम्मद ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट।
  • इससे पहले सरफुद्दीन दर्ज करा चुका है पत्रकार समेत 11 लोगों के खिलाफ केस।
  • रफीक का दावा, पंचवटी क्षेत्र में तय प्रक्रिया में खरीदे पांच भूखंड।
  • नींव खुदाई के समय आरोपियों ने धमकी दी और निर्माण रोकने को कहा।

News In Detail

राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में जमीनों के फर्जीवाड़े का मामला अब पेचीदा हो गया है। कोतवाली पुलिस ने पंचवटी क्षेत्र के भूखंड़ों से जुड़े इस मामले में दूसरे पक्ष की एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने इस एफआईआर में महेश सोनी, दिनेश पुरी, नरेश काबरा, सरफुद्दीन, भैरोलाल काबरा और बबलू लाहोटी को आरोपी बनाया है। इससे पहले सरफुद्दीन और महेश सोनी ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें 11 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था।।

रफीक ने बताई पूरी खरीद प्रक्रिया

रफीक मोहम्मद की ओर से दर्ज कराई नई एफआईआर में बताया है कि उन्होंने भीलवाड़ा में पंचवटी क्षेत्र के भोपालपुरा स्थित कृषि आराजी नंबर 2412 एवं 2413 के कुल 5 भूखंड खरीदे थे। इनका क्षेत्रफल 8938 वर्गफीट है। उन्होंने दावा किया कि इन भूखंडों की खरीद तय प्रक्रिया से हुई थी।

ये भूखंड अपंजीकृत विक्रय इकरार के जरिए सिराजुद्दीन सोरगर से खरीदे। सिराजुद्दीन सोरगर ने यह भूमि अपंजीकृत विक्रय पत्र से जुबैदा बानू पत्नी स्व. फरीद मोहम्मद छीपा और इकबाल मोहम्मद छीपा निवासी कांकरोली से खरीदी थी। रफीक का कहना है कि इन भूखंडों से संबंधित संपूर्ण लेन-देन प्रॉपर चैनल से किया गया।

निर्माण शुरू करते ही पहुंचे आरोपी

रिपोर्ट के अनुसार 14 दिसंबर 2025 को जब रफीक अपने खरीदे भूखंड पर निर्माण के लिए नींव खुदवा रहे थे, तभी दिनेश पुरी और सरफुदीन मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य रोकने के लिए धमकाया।

रिपोर्ट में बताया कि दोनों ने विवाद करते हुए कहा कि ये भूखंड महेश सोनी, नरेश काबरा, भैरूलाल काबरा एवं बबलू लाहोटी के हैं। इनको कोई नहीं खरीद सकता है। मौके पर ही दोनों ने मोबाइल फोन से महेश सोनी से बात कराई, जिसने फोन पर धमकी दी कि यदि निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

झूठा मुकदमा दर्ज करने का दावा

शिकायतकर्ता रफीक ने रिपोर्ट में बताया कि जब उन्होंने पुलिस में इस धमकी के बारे में शिकायत की तो उनसे जांच के लिए असल दस्तावेज मांगे गए। बाद में इन लोगों ने सरफूदीन और महेश सोनी के माध्यम से उनके साथी पत्रकार मनीष जैन, यूआईटी कर्मचारी नरेश खटीक सहित अन्य लोगों के खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया, जिनका इस भूमि से कोई संबंध नहीं है।

तीन दशक से सक्रिय होने के आरोप

रिपोर्ट के अनुसार महेश सोनी व उसके साथी कांग्रेस के नाम और अपने पूर्व पद का इस्तेमाल कर लंबे समय से फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीनों पर कब्जा करने का काम कर रहे हैं। ये लोग कई भूखंडों के ग़ैर क़ानूनी स्टाम्प तैयार कर यूआईटी से मुआवज़े के रूप में करोड़ों रुपए अर्जित कर चुके हैं।



सरफुद्दीन भी दर्ज करा चुके हैं एफआईआर

इससे पहले पुलिस ने यूआईटी कर्मचारी समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसमें सरफुद्दीन शेख और महेश सोनी ने आरोप लगाया था कि भास्कर के पत्रकार मनीष जैन और रफीक पठान ने यूआईटी कर्मचारी नरेश खटीक के साथ मिलकर पंचवटी क्षेत्र के भूखंड़ों की मूल फाइलें चोरी करवाईं। इसके बाद उन फाइलों के आधार पर जाली दस्तावेज तैयार किए गए, जिससे जमीन पर मालिकाना हक जताया जा सके।

पुलिस कर रही है जांच

सिटी कोतवाली में दर्ज मामले में थानाधिकारी शिवराज गुर्जर इस मामले की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस इनके यूआईटी और नगर परिषद में उठाए गए मुआवज़ों का भी रिकार्ड तलब कर चुकी है। यह रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पंचवटी क्षेत्र के भूखंडों का मामला पेचीदा हो गया है।

ये भी पढे़:-

राजस्थान में बढ़ा बाघों का कुनबा, मध्य प्रदेश से लाया गया एक और बाघ

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में शुष्क मौसम, बढ़ी गर्मी!

कूनो नेशनल पार्क का चीता भटक कर राजस्थान आया, तीन दिन से नहीं किया हैं कोई शिकार

राजस्थान में आज उद्योगपतियों से मिलेंगे सीएम मोहन यादव, छत्तीसगढ़ का दौरा भी करेंगे

Tags:
  • एफआईआर
  • पत्रकार
  • रिपोर्ट
  • भीलवाड़ा
  • जमीनों के खेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा