सोनम रघुवंशी के नार्को टेस्ट की मांग, गाजीपुर में सामने आने से पहले बस में मैंगो ज्यूस पी रही थी सोनम

Sanjay Gupta | Jun 14, 2025, 18:24 IST
Demand Narco test Sonam Raghuvanshi
आठ-नौ जून के मध्य की रात को सोनम गाजीपुर के नंदगंज थाना एरिया में काशी ढाबे पर मिली थी। सोनम ने कहानी सुनाई थी कि उसे किसी ने किडनैप किया है और पति को मार दिया है।

MP News: शिलांग में हनीमून कपल के मिसिंग केस से मर्डर मिस्ट्री में बदले राजा और सोनम रघुवंशी केस में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। मृतक राजा रघुवंशी के भाई सचिन रघुवंशी ने हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के नार्को टेस्ट की मांग की है।



सभी आरोपियों का हो नार्को टेस्ट

राजा के बड़े भाई सचिन ने मीडिया से कहा कि सोनम के साथ ही अन्य सभी आरोपियों का नार्को टेस्ट होना चाहिए। यह भी लगातार कहानियां गढ़ रहे हैं और और रोज नई बातें इस केस में सामने आ रही है। जब नार्को टेस्ट होगा तो इनके मुंह से सच निकलेगा।



ये खबर भी पढ़िए... राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, चौथा प्लान फेल होता तो सोनम के पास पांचवां प्लान भी था तैयार



महिला का आया फोन, सोनम तो मैंगो ज्यूस पी रही थी

आठ-नौ जून के मध्य की रात को सोनम गाजीपुर के नंदगंज थाना एरिया में काशी ढाबे पर मिली थी। सोनम ने कहानी सुनाई थी कि उसे किसी ने किडनैप किया है और पति को मार दिया है। उधर सचिन रघुवंशी ने यह भी बताया कि इस केस को लेकर लगातार फोन आ रहे हैं। सचिन ने बताया कि बनारस बस स्टैंड पर एक महिला ने सोनम को दो लड़कों के साथ रात 11 बजे देखा था। बस गोरखपुर तक जा रही थी और सोनम नंदगंज में उतर गई थी। वह रिलेक्स थी, उसने बस स्टैंड पर मैंगो ज्यूस पिया, पानी की बोतल ली। उसने अपना मुंह दुपट्टे से ढंक रखा था। वह गोरखपुर तक नहीं गई और नंदगंज में उतर गई। वहीं लड़के उसे बस स्टैंड पर बस में बैठाकर चले गए थे।



ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में राजा का भाई बोला- राज कुशवाह का सोनम रघुवंशी के घर आना–जाना था, कई बार उसके मुंह से नाम भी सुना



राजा को मारने के एक नहीं पांच प्लान थे तैयार

सोनम को राजा से किसी भी हाल में छुटकारा चाहिए था। इसलिए राजा रघुवंशी को मारने के लिए राज कुशवाह और सोनम ने एक के बाद एक तीन-चार नहीं कई प्लान बनाए थे। हत्यारे विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी के साथ सोनम, राजा को भले ही चौथे प्लान में मारने में कामयाब हुई लेकिन यदि यह सफल नहीं होता तो पांचवा प्लान भी उनके पास तैयार था। ऑपरेशन हनीमून के बादपूछताछ के दूसरे दिन शुक्रवार को यह बात सामने आई थी।



ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में सोनम रघुवंशी के लिए कांट्रैक्ट किलर विशाल चौहान ने खुद के नाम से कराया था फ्लैट बुक



यह थे पहले के चार प्लान

1- पहला प्लान था कि गुवाहाटी में ही राजा को मारा जाए। हत्यारे 19 मई को ही वहां पहुंच गए थे, जबकि राजा और सोनम 22 मई को पहुंचे थे। लेकिन वहां यह प्लान सफल नहीं हो सका।



2- दूसरा प्लान मेघालय के नौगरियाल में मारने का था, यहां मौका नहीं मिला।



3- तीसरा प्लान मौलखिया में था, यहां भी धक्का देकर खाई में गिराकर मारने का था, लेकिन मौका नहीं मिला।



4- चौथा प्लान सफल हुआ। सोनम राजा को सोहरा के बंद टूरिस्ट प्लेस में लेकर गई। यहां तीन हत्यारे मध्य प्रदेश से थे और हिंदीभाषी होने का दावा किया। जब राजा यूरीन करने लगा, हत्यारों ने एक-एक कर उस पर वार किया। फिर उसे खाई के नीचे फेंक दिया। सोनम ने इसमें मदद की। हत्या सोनम के सामने हुई।



ये खबर भी पढ़िए... राजा रघुवंशी हत्याकांड पर मेघालय में विरोध आंदोलन, राज्य की छवि खराब करने से स्थानीय नाराज



यह था पांचवा प्लान

यदि यह प्लान फेल होता तो तय किया था पांचवा प्लान। इसके तहत सोहरा में सफल नहीं होने पर आरोपियों ने और पत्नी सोनम ने शिलांग से 80 किमी दूर डावकी क्षेत्र में मारने का प्लान बनया था। यह एरिया बांग्लादेश सीमा के पास है और यहां पर उमनगाट नदी बहती है। घूमने के बहाने राजा को वहां लाया जाता और हत्या कर शव को नदी में बहा देते।



पूछताछ के बाद अलग-अलग थानों में भेजा

सभी आरोपियों से अभी अलग-अलग पूछताछ हो रही है और अलग ही रखा जा रहा है। सभी को अलग-अलग थानों में भेजा गया और सोनम को महिला सेल में अलग रखा गया है। पहले सभी से सदर थाने में पूछताछ हुई थी। इस हत्याकांड में पुलिस राजा और सोनम रघुवंशी के घरवालों से भी पूछताछ करेगी। इसके लिए SIT इंदौर आएगी। अलग-अलग थानों में रखने की मुख्य वजह है कि सभी मिलकर कोई नई कहानी नहीं गढ़ ले, क्योंकि सभी शातिर है।



सोनम को मृत बताने की भी थी योजना

इसके साथ ही आरोपियों का प्लान सोनम को भी मृत बताने का था। इसके लिए यह भी सोचा था कि किसी का मर्डर करके उसकी बॉडी जला देंगे और इसे सोनम की बॉडी बताएंगा या फिर सोनम को नदी में बहना बताकर गायब कर देंगे। लेकिन यह दोनों ठीक नहीं लगे इसलिए कैंसल कर दिए गए।



राज और सोनम की नई फोटो आई सामने

edad372f-a18


वहीं राज-सोनम की नई फोटो सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह सोनम ने अपने सोशल एकाउंट पर बीती दिवाली पर डाली थी। यह फोटो मंगलसिटी मॉल की पार्किंग की हैं जहां पर सोनम के परिवार का बिजनेस ऑफिस है। सोनम का एकाउंट बिटटी रघुवंशी के नाम पर है। सोनम को जानने वाले, मोहल्ले वाले उसे बिट्टी के नाम से ही जानते हैं। जब सोनम ने गाजीपुर में काशी ढाबे से भाई गोविंद को फोन किया था, तब भी भाई से कहा था कि भईया मैं आपकी बिट्टी।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें


📢🔄 🤝💬👫





Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • मेघालय
  • नार्को टेस्ट
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • ऑपरेशन हनीमून