मध्यप्रदेश राज्य दंत परिषद की डॉक्टरों को चेतावनी, रील्स बनाकर भ्रामक जानकारी ना फैलाएं

Vishwanath Singh | Apr 24, 2025, 15:44 IST
The Sootr
रील जो वायरल हो रही है उसमें ये एमबीबीएस, बीडीएस, बीए, एमए, पीएचडी, एमडीएस ओरल सर्जरी, एमआईडीए, कॉस्मेटोलॉजी डाॅक्टराें के बारे में बताया जा रहा है। इसमें यह भी दिखाया जा रहा है कि कौन डॉक्टर किस तरह का नशा कर रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ दांत के डॉक्टरों द्वारा रील्स बनाकर उसे वायरल किया गया था। इसको लेकरमध्यप्रदेश राज्य दंत परिषद ने सख्ती की है। उनके इंदौर स्थित कार्यालय से गुरुवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि डॉक्टर रील्स बनाकर भ्रामक जानकारी ना फैलाएं। यह कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंधन माना जाएगा। इसके चलते उनपर अनुशानहीनता माना जाएगा और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इन रील्स में दांत के डॉक्टर ड्रग्स का नशा करते और डॉक्टर की डिग्री को खरीदना दिखा रहे हैं। हालांकि दंत परिषद को अभी इसकी जानकारी नहीं है कि रील्स में दिखने वाले डॉक्टर कहां के हैं। वे इसकी पड़ताल कर रहे हैं और पहचान होने के बाद वे उन्हें भी नोटिस देंगे।



डॉक्टरों को ड्रग्स का नशा करते हुए बताया

एक और रील जो वायरल हो रही है उसमें ये एमबीबीएस, बीडीएस, बीए, एमए, पीएचडी, एमडीएस ओरल सर्जरी, एमआईडीए, कॉस्मेटोलॉजी डाॅक्टराें के बारे में बताया जा रहा है। इसमें यह भी दिखाया जा रहा है कि कौन डॉक्टर किस तरह का नशा कर रहा है। जैसे कि एमबीबीएस को सिरींज के जरिए, बीए, एमए, पीएचडी वालों को ड्रग्स लेने के तरीके की तरह और बीडीएस को सिरप का नशा करते हुए दिखाया जा रहा है। इसका टैगलाइन भी दिया गया है कि सस्ते नशे कौन कर रहा है।



the sootr

यह खबर भी पढ़ें...मालेगांव बम विस्फोट मामला: NIA ने की साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को फांसी देने की मांग



एक रील में तो डॉक्टर की डिग्री को ही खरीदना बता दिया

दांत के डॉक्टराें द्वारा वायरल की गई रील में उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिसमें डॉक्टर के पास ईलाज करवाने गया एक व्यक्ति डॉक्टर के क्लीनिक में रखे उपकरणों का मूल्य बता रहा है। इसमें दिख रहा डॉक्टर उससे कह रहा है कि ये तो कुछ भी नहीं, इससे भी महंगी चीज आपके पीछे दीवार पर टंगी है। इसके बाद रील में डॉक्टर की डिग्री दिखाई जाती है और कहा जाता है कि यह 30 से 35 लाख रुपए से भी ज्यादा महंगी आती है।



the sootr

यह खबर भी पढ़ें...पहलगाम आतंकी हमला : अटैक के बाद 4 गुना बढ़े फ्लाइट के रेट, कई लोग फंसे



डॉक्टर ईलाज करने के बजाए नाचते दिखे

एक तीसरी रील में दिखाया गया है कि एक मरीज ईलाज के लिए टेबल पर लेटा हुआ है और कुछ डॉक्टर उसके आसपास खड़े हैं। इसमें बोला जा रहा है कि तीन साल तक डॉक्टर की प्रेक्टिस करने के बाद जब परिवार वाले घर पैसे भेजने को कहते हैं तो डॉक्टर ईलाज करने के बजाए नाचते रहते हैं।



The Sootr

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में चिंटू चौकसे समर्थक क्रॉस FIR पर अड़े, पुलिस बोली फॉरेंसिक जांच के बाद ही होगी



भ्रामक प्रचार पर भड़का दंत परिषद

डॉक्टरों की यह हरकत कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन

परिषद के अध्यक्ष डॉ. चन्द्रेश शुक्ला और रजिस्ट्रार डॉ. हर्ष चंसौरिया द्वारा जारी यह चेतावनी में स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियां न केवल दंत चिकित्सा व्यवसाय की गरिमा को ठेस पहुंचा रही हैं, बल्कि नवशिक्षार्थी विद्यार्थियों पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल रही हैं। यह कार्य भारतीय डेंटल कोड ऑफ एथिक्स रेगुलेशन, 2014 का स्पष्ट उल्लंघन माना गया है।



यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में कासलीवाल के अरिहंत और विक्टोरिया सहित 25 बीएड कॉलेजों पर EOW का शिकंजा



डॉक्टर ऐसी हरकत ना करें, नहीं तो कार्रवाई होगी

डॉ. चंसौरिया का कहना है कि इस अधिसूचना में सभी पंजीकृत दंत चिकित्सकों को सूचित किया गया है कि वे इस प्रकार की किसी भी गतिविधि से दूर रहें। परिषद ने यह भी उल्लेख किया है कि यदि कोई दंत चिकित्सक इन निर्देशों का उल्लंघन करता है, तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह अधिसूचना सभी पंजीकृत दंत चिकित्सकों के हित में जारी की गई है।





Tags:
  • इंदौर
  • नोटिस
  • दांत
  • डॉक्टर
  • ड्रग्स