लव जिहाद पर DGP कैलाश मकवाना सख्त, स्कूल-कॉलेजों तैनात होंगे नोडल अधिकारी
मध्य प्रदेश पुलिस को लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। डीजीपी कैलाश मकवाना ने भोपाल पुलिस कमिश्नरेट और आसपास के जिलों की कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इसमें डीजीपी ने यह स्पष्ट किया कि लव जिहाद की घटनाओं को रोकना अब पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दिशा में पुलिस का स्कूलों और कॉलेजों के प्रबंधन से सीधा समन्वय होना जरूरी है। इससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तुरंत मिलगी और प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।
कॉलेजों में होगी नोडल अफसरों की तैनाती
लगातार सोशल मीडिया पर रखें निगरानी
डीजीपी ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर लव जिहाद या सांप्रदायिक तनाव भड़काने वाली पोस्ट्स पर तत्काल एक्शन लिया जाए। सोशल मीडिया के जरिए भड़काऊ संदेशों और गलत गतिविधियों को फैलाने से रोकने के लिए पुलिस को लगातार निगरानी रखनी चाहिए।
थाने में पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति जरूरी
पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग पर रखे ध्यान
डीजीपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो पुलिसकर्मी विभागीय जांच में शामिल हैं, उन्हें थानों में पोस्ट न किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का पालन करें। साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से सक्षम हों।
ये खबर भी पढ़िए...कोरबा लव जिहाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जज ने सुनाया ये फैसला
इन जिलों के पुलिस अफसर रहे मौजूद
यह बैठक भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़ और भोपाल देहात के पुलिस अफसरों के साथ हुई। इसमें क्राइम की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में प्रेजेंटेशन दिया। साथ ही, डीजीपी से मार्गदर्शन प्राप्त किया।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
DGP Kailash Makwana | police | Social Media | MP News | Madhy Pradesh