उज्जैन में लव जिहाद के आरोप में 3 लड़कों की पिटाई, हिंदू नामों की कई फर्जी आईडी मिली

Amresh Kushwaha | Jun 24, 2025, 10:03 IST
Share
love-jihad-accusation-minors
love-jihad-accusation-minors

उज्जैन में तीन लड़कों को लव जिहाद के आरोप में पीटा गया। नाबालिग लड़कियों से छेड़छाड़ करते मिले। साथ ही उनके मोबाइल से हिंदू नाम की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी मिली।

मध्य प्रदेश के उज्जैन में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने तीन लड़कों को जमकर पीटा। संगठन ने तीनों को लव जिहाद के आरोप में पकड़ा था। यह घटना सोमवार दोपहर की है। हिंदूवादी संगठन के जरिए इन लड़कों को दो नाबालिग हिंदू लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लड़कों को थाने ले आई। पुलिस ने उनके मोबाइल चेक किए। पुलिस को कई लड़कियों के साथ उनकी तस्वीरें, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी और चैटिंग के सबूत मिले।

ये खबर भी पढ़िए...हिंदू समाज ने लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ उठाई आवाज

जानें क्या था पूरा मामला...

मामला थाना चिमनगंज क्षेत्र का है। टीआई गजेंद्र पचौरिया के मुताबिक, एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक लड़का उसका पीछा करता है। उसे परेशान करता है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

हिंदू संगठनों को मिली थी सूचना

स्थानीय हिंदूवादी संगठनों, विशेष रूप से बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाहा और सहसंयोजक सोनू जैन को सूचना मिली थी। सूचना में यह था कि ईदगाह के पास तीन लड़के दो लड़कियों के साथ बैठकर अश्लील हरकत कर रहे हैं। सूचना के बाद हिंदूवादी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और लड़कों को पकड़ लिया।

ये खबर भी पढ़िए...महू विधायक उषा ठाकुर का लव जिहाद पर विवादित बयान : इन नरपिशाचों के काटे जाएं प्रजनन अंग

पकड़े जाने पर बताया हिंदू नाम

जब हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने तीनों लड़कों को पकड़ा तो उन्होंने अपने नाम अंकित, राहुल और राज बताए। हालांकि, जब उनकी आईडी चेक की गई, तो पता चला कि ये लड़के मुस्लिम समुदाय से थे। इसमें से दो लड़के नाबालिग थे और एक लड़का बालिग था, जिसका नाम सोहेल था। पुलिस ने लड़के और लड़कियों के परिवारों को बुलाकर स्थिति स्पष्ट की और जांच शुरू कर दी।

फर्जी हिंदू नाम से इंस्टाग्राम आईडी का खुलासा

बजरंग दल के जिला संयोजक ऋषभ कुशवाहा ने बताया कि लड़कों के मोबाइल चेक किए गए तो उसमें 7-8 अलग-अलग हिंदू नाम से इंस्टाग्राम आईडी मिलीं। इन आईडी में लड़कों और लड़कियों की तस्वीरें मिली। साथ ही, सोशल मीडिया पर की गई चैट्स भी मिलीं, जो बहुत ही आपत्तिजनक थीं। इस पूरे मामले में फर्जी नाम का इस्तेमाल कर समाज में भ्रम फैलाने की कोशिश की गई थी।
ये खबर भी पढ़िए...कोरबा लव जिहाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जज ने सुनाया ये फैसला

पुलिस ने FIR दर्ज कर शुरू की जांच

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने तीनों लड़कों को हिरासत में लेकर उनके परिवारों से भी संपर्क किया है। एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही इस मामले की पूरी जानकारी सामने आएगी।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

छेड़छाड़ | फर्जी आईडी | Fake ID | नाबालिग से छेड़छाड़ | Hindu organization | Madhya Pradesh | MP | MP News

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन
  • लव जिहाद
  • हिंदूवादी संगठन
  • छेड़छाड़
  • Hindu organization
  • Fake ID
  • फर्जी आईडी
  • नाबालिग से छेड़छाड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग