सनातन हिंदू एकता रथयात्रा में धीरेंद्र शास्त्री ने उठाए कई मुद्दे, गरबा और बुर्के पर बयान

Anshika Singh Chauhan | Oct 14, 2026, 15:29 IST
Share
गरबा पंडाल में प्रवेश को लेकर शास्त्री की सलाह
गरबा पंडाल में प्रवेश को लेकर शास्त्री की सलाह

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गरबा पंडाल में बाहरी लोगों की एंट्री पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों को गोमूत्र पिलाकर प्रवेश देना चाहिए। गढ़ाकोटा पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने जात-पात खत्म करने और नशा छोड़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शास्त्री ने नवरात्र और गरबा का जिक्र भी किया।

गरबा में एंट्री को लेकर क्या बोले शास्त्री?

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नवरात्र और गरबा को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गरबा में कुछ लोग अपनी पहचान बदलकर पहुंच सकते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।

शास्त्री ने कहा- बेटियो! तुम दुर्गा बनना, काली बनना, लेकिन कभी ना बुर्के वाली बनना। उन्होंने गरबा पंडाल में बाहरी लोगों को गोमूत्र पिलाकर प्रवेश देने की बात भी कही। शास्त्री ने कहा कि इससे कम से कम उनकी घर वापसी तो हो जाएगी।

हालांकि, गरबा पंडाल में गोमूत्र पिलाकर प्रवेश देने वाला बयान उन्होंने इससे पहले दमोह में दिया था।

गढ़ाकोटा में लव जिहाद का मुद्दा उठाया

धीरेंद्र शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा (Sanatan Hindu Ekta Rath Yatra) 11 अक्टूबर से चल रही है। यात्रा 13 अक्टूबर की रात सागर जिले के गढ़ाकोटा पहुंची। यहां बस स्टैंड पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शास्त्री ने नवरात्र और गरबा का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग कालनेमि की तरह रूप बदलकर आते हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने गढ़ाकोटा और सागर को लव जिहाद (Love Jihad) मुक्त बनाने की बात कही। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे साधु हैं, नेता नहीं। उनका काम लोगों को जागरूक करना है।

बागेश्वर धाम की रथयात्रा: धीरेंद्र शास्त्री ने दिलाई राष्ट्रवाद की शपथ, बुलडोजर से हुई पुष्प वर्षा | Bageshwar Dham's Rath Yatra: Dhirendra Shastri Administers Oath of Nationalism, Flowers Showered from Bulldozer
सनातन हिंदू एकता रथयात्रा के दूसरे दिन धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का राष्ट्रवाद पर जोर, श्रद्धालुओं को सात वचनों की शपथ, बुलडोजर से बरसे फूल
13 Oct 2026 ,
By Anshika Singh Chauhan
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा 3.0 का दूसरा दिन पन्ना से शुरू हुआ। शास्त्री ने श्रद्धालुओं को सात वचनों की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश में कास्टवाद नहीं, राष्ट्रवाद चाहिए। यात्रा पांच दिन चलेगी और 15 अक्टूबर को छतरपुर में हवन के साथ समापन।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा 3.0 का दूसरा दिन पन्ना से शुरू हुआ। शास्त्री ने श्रद्धालुओं को सात वचनों की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश में कास्टवाद नहीं, राष्ट्रवाद चाहिए। यात्रा पांच दिन चलेगी और 15 अक्टूबर को छतरपुर में हवन के साथ समापन।

जात-पात खत्म करने की अपील

गढ़ाकोटा में कार्यक्रम के बाद रथयात्रा रहली की ओर रवाना हुई। रहली बायपास पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा कड़ता गांव और ढाना सहित कई जगहों से गुजरी। रास्ते में लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

इस दौरान शास्त्री ने हिंदू समाज से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा- जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई।

शास्त्री ने लोगों से आपसी भेदभाव खत्म करने और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे की मदद करने को कहा।

शराब छोड़कर गांवों को नशामुक्त बनाएं

रथयात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने नशामुक्ति का संदेश भी दिया। उन्होंने लोगों से शराब छोड़ने की अपील की। साथ ही अपने गांवों को नशामुक्त बनाने के लिए आगे आने को कहा। इसके बाद यात्रा बम्होरी बीका, बम्होरी चौराहा और आरटीओ रोड से होकर आगे बढ़ी।

रात करीब 2:30 बजे यात्रा बालाजी मंदिर परिसर पहुंची। यहां दिव्य दरबार लगाया गया। इसके बाद यात्रा ने रात्रि विश्राम किया।

Gen-Z के प्रदर्शन पर क्या कहा?

मीडिया से बातचीत के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली में युवाओं के प्रदर्शन (Gen-Z Protest) पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर युवा को अपनी बात रखने का अधिकार है। हालांकि, युवाओं को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि उनके प्रदर्शन से देश की छवि खराब न हो।

शास्त्री ने कहा कि रथयात्रा के जरिए कम समय में ज्यादा से ज्यादा जगहों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लोगों को एकजुट रहने का संदेश दिया। शास्त्री ने कहा, तनातनी नहीं, सनातनी रहें और एक रहेंगे, नेक रहेंगे।

आज मकरोनिया से बंडा पहुंचेगी रथयात्रा

14 अक्टूबर यानी आज रथयात्रा का अगला कार्यक्रम तय किया गया था। सुबह 8 बजे पूजा-अर्चना, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और ध्वजारोहण के बाद यात्रा आगे रवाना हुई। तय कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा मोती नगर चौराहे, ओम स्टील, रेलवे ब्रिज और भगवानगंज से होकर मकरोनिया पहुंचेगी।

मकरोनिया के रजाखेड़ी चौराहे पर स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद रथयात्रा बंडा के लिए रवाना होगी।

रास्ते में कर्रापुर में मंचीय कार्यक्रम होगा। इसके बाद यात्रा बंडा पहुंचेगी।

FAQs:

  1. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गरबा में प्रवेश को लेकर क्या चेतावनी दी है?
    धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गरबा में बाहरी लोगों के संभावित प्रवेश के बारे में चेतावनी दी और कहा कि कुछ लोग अपनी पहचान बदलकर आ सकते हैं। उन्होंने लोगों को ऐसे व्यक्तियों से सतर्क रहने की सलाह दी।
  2. शास्त्री ने गोमूत्र पिलाकर प्रवेश देने वाले बयान में क्या कहा?
    शास्त्री ने कहा कि गरबा पंडाल में बाहरी लोगों को गोमूत्र पिलाकर प्रवेश देने की बात की, जिससे ये लोग वापस चले जाएंगे। यह बयान उन्होंने पहले दमोह में दिया था।
  3. शास्त्री ने जात-पात खत्म करने और नशामुक्ति को लेकर क्या संदेश दिया?
    शास्त्री ने जात-पात को समाप्त करने की अपील की और कहा कि सभी हिंदू भाई-भाई हैं। उन्होंने लोगों से शराब छोड़कर गांवों को नशामुक्त बनाने की कोशिश करने का भी आह्वान किया।
Tags:
  • सनातन हिंदू एकता रथयात्रा
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • बागेश्वर धाम
  • Sanatan Hindu Ekta Rath Yatra
  • लव जिहाद
  • गरबा पंडाल विवाद
  • Garba Entry Controversy
  • Bageshwar Dham News
  • Love Jihad
  • Gen-Z Protest
जयपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है Squawk 7500 कोड और कैसे भेजा जाता है अलर्ट?

By Saurabh Mishra

जयपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, क्या है Squawk 7500 कोड और कैसे भेजा जाता है अलर्ट?
छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर एस जयवर्धन को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ के आईएएस अफसर एस जयवर्धन को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, गृह मंत्रालय में बने उप सचिव
स्कीम 171 के 6 हजार प्लाटधारक IDA से होंगे मुक्त, सीएम से हो गई चर्चा, आंदोलन टला

By Sanjay Gupta

स्कीम 171 के 6 हजार प्लाटधारक IDA से होंगे मुक्त, सीएम से हो गई चर्चा, आंदोलन टला
महीने में दूसरी बार साय कैबिनेट, धान खरीदी की तारीख और समर्थन मूल्य पर हो सकता है बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को DA की उम्मीद

By VINAY VERMA

महीने में दूसरी बार साय कैबिनेट, धान खरीदी की तारीख और समर्थन मूल्य पर हो सकता है बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को DA की उम्मीद
सूर्यकांत ने उधारी के 5 करोड़ से किया 500 करोड़ का स्कैम, अनिल टुटेजा ने वाट्सएप पर कहा इस बारे में अवेयर हैं सीएम

By Arun Tiwari

सूर्यकांत ने उधारी के 5 करोड़ से किया 500 करोड़ का स्कैम, अनिल टुटेजा ने वाट्सएप पर कहा इस बारे में अवेयर हैं सीएम
सिंधिया संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी की आपत्ति मंजूर, अब 29 अक्टूबर को देना होगा सबूत

By Ratan Kumar Mishra

सिंधिया संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी की आपत्ति मंजूर, अब 29 अक्टूबर को देना होगा सबूत
दिवाली से पहले 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, सीएम मोहन यादव ने खाते में भेजे 1500-1500 रुपए

By Sourabh Bhatnagar

दिवाली से पहले 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, सीएम मोहन यादव ने खाते में भेजे 1500-1500 रुपए