इंदौर में दो निर्दलीय क्या ऑपरेशन सूरत 2 के शिकार हो गए, फार्म वापसी लिस्ट में नाम आने पर ली आपत्ति

Jitendra Shrivastava | Apr 29, 2024, 18:37 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

इंदौर में नाम वापसी को लेकर धर्मेंद्र झाला का कहना है कि मैं तो चार बजे तक यहां आया ही नहीं था तो फिर मैं नाम वापस कैसे ले सकता हूं? नाम वापसी का अंतिम समय दोपहर तीन बजे तक था। सुनवाई नहीं होने पर वे दिलीप ठक्कर के साथ धरने पर बैठ गए...

ऑपरेशन सूरत 2

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर लोकसभा के लिए नाम वापसी के दिन सोमवार को सुबह से शुरू हुआ राजनीतिक ड्रामा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब कलेक्टर कार्यालय इंदौर में दो निर्दलीय प्रत्याशी धरने पर बैठ गए हैं। इनका कहना है कि उन्होंने नाम अपना वापस ही नहीं लिया है, तो उनाक नाम फार्म वापस लेने वाली लिस्ट में कैसे आया? अब सवाल उठ रहा है कि क्या यह दोनों ऑपरेशन लोटस का शिकार हुए हैं?

इन दो प्रत्याशियों का दावा

निर्दलीय प्रत्याशी और भूतपूर्व वायु सैनिक धर्मेंद्र झाला के साथ ही दिलीप ठक्कर का नाम भी नाम वापसी सूची में हैं। इसके बाद दोनों ने अधिकारियों से बात की, लेकिन जब सुनवाई नहीं हुई तो वह वहीं धरने पर बैठ गए। झाला का कहना है कि मैं तो चार बजे तक यहां आया ही नहीं था तो फिर मैं नाम वापस कैसे ले सकता हूं? नाम वापसी का अंतिम समय दोपहर तीन बजे तक था। उल्लेखनीय है कि नाम वापसी के लिए तय फार्मेट में आवेदन करना होता है और प्रत्याशी को खुद जिला रिटर्निंग अधिकारी जो कलेक्टर होते हैं, उनके सामने आवेदन करना होता है। यह पूरी प्रक्रिया अक्षय बम ने की थी।

ये खबर भी पढ़ें...

Akshay bam leave Congress : इंदौर सीट पर कांग्रेस के अक्षय बम ने मैदान छोड़ा, लालवानी की जीत तय

क्या दोनों शिकार हुए ऑपरेशन लोटस के

उल्लेखनीय है कि बम का नाम वापस होने के बाद इंदौर में सूरत-2 पर काम हो रहा था जिसमें सभी निर्दलीय के भी फार्म वापस कराए जाने थे। इसके लिए बीजेपी और कांग्रेस के नेता कलेक्टर कार्यालय में ही आमने-सामने हो गए और जमकर हंगामा मचा। इसमें कांग्रेस के आरोप थे कि दबाव बनाकर सभी के फार्म वापस कराए जा रहे हैं। कांग्रेस से शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा थे जो बीजेपी से विधायक गोलू शुक्ला समर्थकों के साथ मौजूद थे। दोनों ओर से जमकर नारेबाजी, हंगामा हुआ। बाद में लिस्ट लगी तो बताया गया कि 23 में से 9 प्रत्याशी नाम वापस ले चुके हैं और केवल 14 ही मैदान में बचे हैं, लेकिन लिस्ट सामने आने के बाद झाला और ठक्कर ने आपत्ति ली है।

Tags:
  • इंदौर में दो निर्दलीय
  • ऑपरेशन सूरत 2
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई