दिग्विजय बोले BJP, RSS राम मंदिर लूट रहे, इंदौर में पुलिस को पीटने वाले को पहचानते हैं TI
INDORE. इंदौर आए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने गुरुवार रात को राम मंदिर मामले में एक बार फिर बीजेपी को घेरा। उन्होंने कहा कि यह लूट आज से नहीं है। लालकृष्ण आडवाणी जी का रथयात्रा के समय चंदा वसूली हुई थी, उसका हिसाब आज तक नहीं है। जैसे महमूद गजनवी ने द्वारका को लूटा था, वैसे ही बीजेपी, वीएचपी और आरएसएस लूट रही है। राम मंदिर को खुलेआम लूटा जा रहा है।
200 किलो चांदी कहां गई
सिंह ने कहा कि सिंधी समाज ने राम मंदिर को 200 किलो चांदी दी थी लेकिन उसकी ना रसीद है ना हिसाब है। चंपत राय रहते तो सादगी से है लेकिन उन्होंने जमीन में करोड़ों की गड़बड़ी की और उन्हें ट्रस्ट में महासचिव बना दिया।
अनिल मिश्रा खुलेआम लूट रहे हैं। दीनानाथ वर्मा जो वहां इंजीनियर थे उन्होंने बताया कि लूट हो रही है तो उन्हें निकाल दिया, महिपाल सिंह लेखा अधिकारी ने चोरी पकड़ी तो उन्हें भी निकाल दिया। अभी तक चंपत रात, मिश्रा को गिरफ्तार नहीं किया गया है। मैं पीएम से कहूंगा कि जबसे आपने वीएचपी को जिम्मेदारी दी है मंदिर में लूट मची है।
इंदौर में पुलिस पिटी, यह भूमाफिया के हाल
सिंह ने इंदौर में पुलिस की पिटाई का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इंदौर में भूमाफिया पुलिस को पीट रहे हैं। मुझे पता चला है कि विशाल खंडेलवाल ने जमीन की डील की है। पुलिस पर हमला होता है और किसी की गिरफ्तारी नहीं होती है।
पता नहीं विशाल खंडेलवाल और सरकार के बीच के क्या संबंध है, जिससे पुलिस असहाय महसूस कर रही है। पुलिस वाले पिट रहे हैं और टीआ्ई साहब समझौता कराने का प्रयास कराते हैं। यह भूमाफिया के हाल है।
पुलिस एफआईआर करती है तो वह भी अज्ञात पर जबकि टीआई को पता है कि किसने् हमला किया है। वह अज्ञात नहीं है टीआई को सब पता है। वहीं सिंह ने यूसीसी पर कहा कि पहले विधानसभा में पास होगा तभी यह लागू होगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
कर्बला में मेले का विवाद गरमाया, महापौर ने रात को अर्जेंट MIC बैठक की, मंजूरी संशोधन का आदेश
इंदौर पुलिस पिटी, अधिकारियों की चुप्पी, अज्ञात पर केस, मोहसिन अभी भी 500 करोड़ की विवादित जमीन पर
इंदौर में तुलसीनगर में मिली अवैध शराब फैक्ट्री, बड़े ब्रांड के नकली होलोग्राम लगाकर बेच रहे
इंदौर के बिल्डर मालपानी बंधुओं और नगरीय प्रशासन विभाग के IAS का विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, गंभीर आरोप