इंदौर पुलिस पिटी, अधिकारियों की चुप्पी, अज्ञात पर केस, मोहसिन अभी भी 500 करोड़ की विवादित जमीन पर

Sanjay Gupta | Jun 25, 2026, 15:15 IST
Share
जमीन विवाद में इंदौर पुलिस पिटी
जमीन विवाद में इंदौर पुलिस पिटी

इंदौर पुलिस को नशेड़ियों ने जमकर पीटा। दो पुलिसकर्मियों के सिर फूटे और टांके भी आए। दो और भी पिटे लेकिन मामला पुलिस ने दबा दिया। वहीं 23 जून की आधी रात को केस हुआ लेकिन अज्ञात पर।

इंदौर में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को पुलिस पिट गई। यह विवाद डायमंड गृह निर्माण सोसायटी की डायमंड कॉलोनी की 500 करोड़ की जमीन का है।

वहीं मंगलवार को द सूत्र ने इस मामले में खबर प्रकाशित की। तब जाकर इसमें रात साढ़े ग्यारह बजे केस दर्ज हुआ, लेकिन वह भी अज्ञात पर।

इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। खासकर जिस जिले में प्रभारी मंत्री सीएम हैं और गृहमंत्री भी सीएम ही हैं, वहां की पुलिस पिट गई है और पीटने वाला आरोपी अज्ञात है।

81f354b0-af3
81f354b0-af3


आला अधिकारी चुप, टीआई दबा रहे

इस संवेदनशील मामले में वरिष्ठ अधिकारी डीसीपी अमन सिंह राठौर हों, एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह या एसीपी कुंदन मंडलोई सभी चुप हैं।

बता दें कि टीआई कनाडिया सहर्ष यादव ने पहले द सूत्र से कहा था कि पुलिस को पीटने वाली कोई घटना नहीं हुई है।

केवल दो पक्षों में विवाद था और पुलिस ने मामले को टाला और राजीनामा हो गया। लेकिन जब सीपी संतोष सिंह ने खबर के बाद सख्ती की तो फिर रात को एफआईआर हुई।

एफआईआर में दो के पिटने की बात, चार पिटे

एफआईआर आरक्षक विजय सिकरवार के आवेदन पर लिखी गई है। इसमें कहा गया है कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें एक ओर रहवासी (कॉलोनी वाले) थे और साथ ही संयम इन्फ्रा के लोग थे।

विजय सिकरवार ने बताया कि मैं, आशीष शर्मा के साथ गया था। वहां पथराव भी हुआ था। किसी ने शर्मा के सिर पर डंडे से वार किया। हमला करने वालों को हम पहचानते नहीं हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में केवल यह दो नहीं, बल्कि रविंद्र और आर. जाट नाम के दो और पुलिसकर्मी भी पिटे थे। हालांकि उनकी चोट गंभीर नहीं थी, लेकिन सिकरवार और शर्मा को 16 और आठ टांके आए।

पिटने के बाद टीआई यादव मौके पर पहुंचे। इसके बाद गुंडों को जमा करने वाले और पीटने वालों में शामिल मुख्य आरोपी मोहसिन को भी थाने लेकर आए थे। लेकिन वहां से उसे फिर छोड़ दिया गया।

7ddaac56-7e5
7ddaac56-7e5


मौके से डीवीआर गायब, मोहसिन अभी भी जमीन पर

इस मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस किया। माना जा रहा है कि यह आरोपी मोहसिन व अन्य अज्ञात में ही रहेंगे। मामला बड़े लोगों और 500 करोड़ की जमीन का होने से सभी चुप हैं।

वहीं आरोपी मोहसिन इस विवादित जमीन की रक्षा के लिए भूमाफियाओं की ओर से अभी भी तैनात है। वहीं आरोपियों की पहचान नहीं हो, इसके लिए बताया जाता है कि पास की दुकान के सीसीटीवी का डीवीआर गायब है।

6fd089e2-100
6fd089e2-100

संयम इन्फ्रा में प्रतीक संघवी मुख्य

एफआईआर में जिस संयम इन्फ्रा का नाम आया है, उसमें डायरेक्टर प्रतीक संघवी और जयश्री संघवी हैं। पहले दिलीप सिसौदिया (मद्दा) भी डायरेक्टर पद पर था, लेकिन कंपनी के बीच में मनमुटाव होने पर वह कुछ साल पहले पद छोड़ चुका है। हालांकि, रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज में डायरेक्टरशिप अपडेट नहीं हुई है।

ये खबरें भी पढ़िए...

इंदौर पुलिस की पिटाई, दो दिन बाद अज्ञात पर FIR, मोहसिन खान का ही नाम गायब

इंदौर में भूमाफिया के गुर्गों ने पुलिस पर किया हमला, जवानों के सिर फूटे, मामला दबाया

जबलपुर पुलिस की स्क्रिप्टेड रेड का वीडियो वायरल, हंसना मत... सब कुछ असली लगना चाहिए!

एमपी पुलिस: भोपाल के ईरानी डेरे में पुलिस पर हमला, मामला गरमाने पर किया लाठी चार्ज



Tags:
  • इंदौर पुलिस
  • इंदौर
  • एमपी पुलिस
  • भूमाफिया
  • पुलिस पर हमला
  • एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा