डिंडौरी में बड़ी बहू का बड़ा खेल, प्रेमी आसिफ संग मिलकर उड़ाए लाखों के गहने और कैश

Sandeep Kumar | May 03, 2025, 23:14 IST
dindori-theft
डिंडौरी में एक बड़ी चोरी का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक एक घर की बड़ी बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सोने-चांदी के जेवर और नगदी चुराए। पुलिस ने 17 लाख रुपए के जेवर और एक लाख रुपए नकदी बरामद किए हैं...

MP news : मध्य प्रदेश केडिंडौरी के साकेत नगर में लाखों के जेवरात और कैश की चोरी का खुलासा हुआ है। इसमें घर की बड़ी बहू प्रिया तिवारी ने अपने प्रेमी आसिफ खान के साथ मिलकर सोने-चांदी के जेवर और एक लाख रुपए नगद चुराए थे। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच करते हुए चोरी किए गए जेवर और नगदी बरामद किए और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।



चोरी का घटनाक्रम

14 अप्रैल को रामगोपाल तिवारी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि पांच और छह अप्रैल की रात को उनके घर में घुसकर अज्ञात व्यक्तियों ने सोने-चांदी के जेवर और एक लाख रुपए नगद चोरी कर लिए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।



ये खबर भी पढ़िए... भिंड में पत्रकार की पिटाई का मामला, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने साधा सरकार पर निशाना



पुलिस की जांच और खुलासा

कोतवाली पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच की और तकनीकी डेटा के आधार पर यह पता चला कि चोरी में घर के किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की, तो बड़ी बहू प्रिया तिवारी ने यह स्वीकार किया कि उसने अपने प्रेमी आसिफ खान के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया। चोरी किए गए जेवर और नगदी को उन्होंने जबलपुर और विक्रमपुर में छिपा दिया था।



ये खबर भी पढ़िए... CRPF जवान की गुपचुप शादी का पाक कनेक्शन, उड़ा दी एजेंसियों की नींद, जानें पूरा सच



आरोपियों से बरामद जेवर और नगदी

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जबलपुर और विक्रमपुर से चोरी किए गए। पुलिस ने 130.9 ग्राम सोने के जेवर और 3.682 किलोग्राम चांदी के जेवर बरामद किए। इसके अलावा, एक लाख रुपए नकद भी जब्त किए गए। कुल मिलाकर, बरामद किए गए जेवर और नगदी की कीमत 17 लाख 26 हजार 240 रुपए बताई जा रही है।



ये खबर भी पढ़िए... संगीत प्रेमी हैं आईएएस मृणाल मीणा, पहले ही प्रयास में देश में पाई थी 174वीं रैंक



आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने दोनों आरोपियों, प्रिया तिवारी और आसिफ खान को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया। इस मामले में पुलिस टीम की भूमिका महत्वपूर्ण रही, जिसमें कोतवाली प्रभारी दुर्गाप्रसाद नगपुरे, एसआई संजय धुर्वे, एएसआई प्रवीण खम्‍परिया और अन्य कर्मियों ने इस खुलासे में योगदान दिया।



ये खबर भी पढ़िए... MP weather update: बदला मौसम का मिजाज, शहडोल में बिजली गिरने से बच्ची की मौत





सोने-चांदी के जेवर चोरी



Tags:
  • MP News
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • डिंडौरी
  • सोने-चांदी के जेवर चोरी