MP weather update: बदला मौसम का मिजाज, शहडोल में बिजली गिरने से बच्ची की मौत

Sandeep Kumar | May 03, 2025, 21:51 IST
Share
MP-weather-storm-rai
MP-weather-storm-rai

मध्य प्रदेश में शनिवार को एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट बदली। कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओले गिरे, जिससे किसानों और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

MP weather: मध्य प्रदेश में शनिवार को अचानक मौसम बदल गया। कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओले गिरे। भोपाल में धूल भरी आंधी चली, और बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं शहडोल में बिजली गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक यह मौसम जारी रह सकता है।

6e9279df-6f9
6e9279df-6f9

भोपाल में धूल भरी आंधी

शाम को भोपाल में धूल भरी आंधी चली, जिससे शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। तेज हवाओं ने शहर की जलवायु को बदल दिया और वातावरण में धूल और मलबा फैल गया।

ये खबर भी पढ़िए... मध्‍य प्रदेश में 15 मई से शुरू होंगे कॉलेजों में एडमिशन, जानें महत्वपूर्ण जानकारी

टीकमगढ़ में दिन में छाया अंधेरा

टीकमगढ़ में दोपहर करीब 3 बजे के बाद अचानक तेज आंधी चली, जिससे दिन में अंधेरा छा गया। इसके साथ ही बारिश भी शुरू हो गई, जिससे कई पेड़ गिर गए।

ये खबर भी पढ़िए... Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों के खाते में जानिए कब आएंगे 24वीं किस्त के पैसे

नरसिंहपुर और विदिशा में ओले और बारिश

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में तेज हवाओं और बारिश के साथ ओले भी गिरे। विदिशा जिले के गंजबासौदा में करीब आधे घंटे तक आंधी चली और हल्की बारिश हुई।

6aca4f11-c62
6aca4f11-c62

ये खबर भी पढ़िए... AIIMS भोपाल देश में OPD डिजिटल रजिस्ट्रेशन में दूसरे स्थान पर

इटारसी और पन्ना में भी मौसम का असर

इटारसी में शाम को धूल भरी आंधी चली, जिससे कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। पन्ना में भी तेज आंधी और बारिश ने गेहूं खरीदी केंद्रों को प्रभावित किया, जहां रखा गेहूं भीग गया।

ये खबर भी पढ़िए... केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा, एमपी का ये जिला अब नक्सल हॉटस्पॉट नहीं

इन जिलों में भी बारिश

राजगढ़ जिले के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। खिलचीपुर में करीब आधे घंटे तक पानी गिरा। छिंदवाड़ा और सिवनी में दोपहर 12 बजे के बाद तेज बारिश हुई। श्योपुर जिले में बारिश के साथ करीब 15 मिनट तक ओले गिरे। अशोकनगर और शिवपुरी में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई।

बिजली गिरने से बच्ची की मौत

शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में 12 साल की नंदिनी बैगा की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। नंदिनी अपने नाना-नानी के घर रह रही थी और बारिश के दौरान घर के बाहर सूख रहे कपड़े समेटने गई थी, तभी बिजली गिर गई और उसकी जान चली गई।

87b8cb57-4b3
87b8cb57-4b3

आगामी मौसम की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन तक मध्य प्रदेश में मौसम का यही हाल रहेगा। साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) और वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के सक्रिय होने से ओले और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 6 मई तक इसी तरह के मौसम की संभावना जताई है।

MP weather news | एमपी न्यूज | एमपी न्यूज अपडेट | एमपी न्यूज हिंदी mp weather alert

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • MP weather
  • MP weather news
  • मध्य प्रदेश
  • mp weather alert
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • एमपी न्यूज अपडेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि