ग्वालियर में डबल मर्डर से फैली सनसनी, फ्लैट में मिला मां-बेटी शव

Madhav Singh | Oct 15, 2024, 13:46 IST
gwalior double murder case
ग्वालियर में मां-बेटी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। एक फ्लैट में दोनों के शव पड़े हुए मिले। इलाके के लोगों द्वारा तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मां-बेटी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार लूटपाट के बाद हत्या की गई है।



फ्लैट में मिला मां-बेटी का शव

बताया जा रहा है कि गार्डन होम्स के फ्लैट नम्बर 322 में मां और बेटी की लाश मिली है। सीसीटीवी कैमरे में दो युवक रात के समय घर के अंदर आए और घटना को अंजाम दिया। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त लोग मृतकों के रिश्तेदार या परिचित के हो सकते हैं। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। घटना ​यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।



आखिर कहां उलझ रही बोर्डिंग स्कूल में मासूम से रेप की गुत्थी



पुलिस कर रही पूछताछ

घटना की जानकारी लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। लोग तरह-तरह के अनुमान लगा रहे हैं। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस लगातार लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश कर रही है।



इंदौर जिले में चार महिलाओं ने एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया, लोग बनाते रहे वीडियो



क्या कहा आईजी ने?

घटना की जानकारी देते हुए आईजी अरविंद कुमार ने बताया कि लूटपाट के बाद मां-बेटी की हत्या की गई है। हत्या से पहले आरोपी और मृतकों के बीच विवाद हुआ था। मामले के खुलासे के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। पड़ोसियों और दुकान में काम करने वाले लड़कों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। क्राइम ब्रांच की टीम भी लगाई गई है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • Gwalior News
  • मध्य प्रदेश
  • crime news
  • ग्वालियर पुलिस
  • double murder
  • ग्वालियर मर्डर
  • Gwalior news in hindi
  • ग्वालियर में मां-बेटी की हत्या