जबलपुर की डॉ. हेमलता का निधन, बड़ा सवाल: 60 करोड़ की संपत्ति अब किसकी?

Neel Tiwari | Feb 16, 2026, 15:59 IST
dr hemlata shrivastava property fraud investigation jabalpur
वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव का रविवार रात निधन हो गया। इधर... उनकी संपत्ति को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासनिक जांच जारी है और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

रविवार शाम जबलपुर की वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हेमलता श्रीवास्तव का निधन हो गया। उनके निधन के साथ ही उनकी 60 करोड़ रुपए की संपत्ति के उत्तराधिकार को लेकर सवाल उठने लगे हैं।



पोस्टमॉर्टम के बाद डॉ. हेमलता का पार्थिव शरीर उनकी छोटी बहन शांति मिश्रा को सौंपा गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में उनकी अंतिम यात्रा राइट टाउन स्थित उनके निवास से शुरू होकर रानीताल मुक्तिधाम पहुंची। यहां गौरीघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। डॉ. हेमलता की बहन और गायत्री परिवार के एक सदस्य ने उन्हें मुखाग्नि दी।



संपत्ति को लेकर जांच जारी

इधर तहसीलदार संदीप जायसवाल ने बताया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने के लिए डॉ. हेमलता के घर पर पुलिस बल तैनात किया गया था। संपत्ति के वारिस को लेकर जांच एसडीएम (SDM) स्तर पर चल रही है। प्रशासन तथ्यों के आधार पर इस पर फैसला करेगा।



बता दें कि डॉ. श्रीवास्तव को करीब एक महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी सेहत में सुधार हो रहा था, किंतु रविवार को अचानक उनका निधन हो गया। उनके पति और बेटे का पहले ही देहावसान हो चुका है। संपत्ति हड़पने के आरोप में डॉ. सुमित जैन, उनकी पत्नी प्राची जैन, बहन और जीजा पर मामला दर्ज किया गया है।



संपत्ति पर कई दावेदार

डॉ. हेमलता का पोस्टमॉर्टम एसडीएम और पुलिस की मौजूदगी में कराया गया। कुछ दिन पहले जब उनकी तबीयत बिगड़ी थी, तब यह खुलासा हुआ था कि उनकी करोड़ों की संपत्ति है। इस पर कई लोग अपना दावा पेश कर रहे हैं।



  • दावा नंबर-1: मेमोरियल अस्पताल के लिए दी जमीन डॉ. सुमित जैन का कहना है कि 14 जनवरी को उनके जन्मदिन पर डॉ. हेमलता उनके साथ थीं। 2 जनवरी को उन्होंने अपनी स्वेच्छा से 11 हजार वर्गफीट जमीन मेमोरियल अस्पताल के लिए (ससुर और बेटे के नाम पर) दान की थी।
  • दावा नंबर-2: गायत्री मंदिर ट्रस्ट का दावा गायत्री मंदिर ट्रस्ट ने भी इस संपत्ति पर दावा किया है। उनका कहना है कि डॉ. हेमलता ने अपनी छोटी बहन कनक लता मिश्रा के सामने यह इच्छा जताई थी कि वे अपनी पूरी संपत्ति ट्रस्ट को देना चाहती हैं। इस मामले में आईएमए (IMA) ने भी हस्तक्षेप किया है।

फर्जी दान-पत्र की हो रही जांच

जनवरी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के हस्तक्षेप के बाद जिला प्रशासन ने डॉ. हेमलता का इलाज शुरू करवाकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। स्वस्थ होने के बाद उन्होंने बयान दिया था कि उनके दान-पत्र को गलत जानकारी देकर पंजीकृत (Register) कराया गया था। इस मामले में डॉक्टर दंपति, रजिस्ट्रार और अन्य की भूमिका की जांच जारी है।



ये खबर भी पढ़िए...



डॉ. हेमलता केस में जांच के बाद आपराधिक प्रकरण तय, अब सुमित-प्राची जैन पर केस की तैयारी



जबलपुर न्यूज। संपत्ति विवाद: डॉ. हेमलता की जमीन पर सफाई देने प्रेस वार्ता में घिरे डॉ. सुमित जैन



भोजशाला विवाद : वकीलों की हड़ताल से नहीं खुल सका ASI का बंद लिफाफा, अगली सुनवाई 18 फरवरी को



MP News: मध्यप्रदेश बजट सत्र 2026 आज से, विपक्ष करेगा कर्ज पर श्वेत पत्र की मांग



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर न्यूज
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन
  • IMA