मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पंजाब और उत्तर प्रदेश में करेंगे चुनाव प्रचार

Aparajita Priyadarshini | May 30, 2024, 10:32 IST
fewrw
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज पंजाब और उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रचार पर रहेंगे। वह वहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। उनके साथ पंजाब बीजेपी के कई बड़े नेता भी मंच साझा करेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को पंजाब एवं उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह तीन लोकसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करेंगे। डॉ. मोहन यादव प्रात 9.30 बजे 4 कटरा मोतीराम हाथी अमृतसर में प्रबुद्धजनों से चर्चा करेंगे। डॉ. यादव दोपहर 12.30 बजे उत्तर प्रदेश के देवरिया लोकसभा क्षेत्र के इंटर कॉलेज मैदान में रोड शो में शामिल होंगे। दोपहर 3.10 बजे सोनभद्र के दुद्धी डिग्री कॉलेज मैदान में, विधानसभा उप चुनाव के पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगे।



ये भी पढ़ें...



भूपेंद्र सिंह को तीसरी बार क्यों नहीं मिला मंत्री पद? पढ़िए 'द सूत्र' की यह स्पेशल रिपोर्ट



CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर पंजाब को बांटने का आरोप लगाया


MP में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ताबड़ तोड़ चुनाव प्रचार प्रसार कर रहें हैं। चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कांग्रेस पर पंजाब को बांटने का आरोप भी लगाया ।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



dr mohan yadav punjab uttar pradesh election rally | डॉ. मोहन यादव 30 मई को पंजाब एवं उत्तर प्रदेश के चुनाव | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव not present in content



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • dr mohan yadav punjab uttar pradesh election rally
  • डॉ. मोहन यादव 30 मई को पंजाब एवं उत्तर प्रदेश के चुनाव
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव