10 दिन में दूसरी बार जबलपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल में मोहर्रम ब्लास्ट का जिक्र
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। इसमें एक अज्ञात शख्स ने पवित्र मोहर्रम ब्लास्ट (Sacred Moharram Blast) का जिक्र किया। यह मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन, स्थानीय पुलिस, बम डिटेक्शन स्क्वाड (BDS), और CISF (Central Industrial Security Force) के जवानों में हड़कंप मच गया।
एयरपोर्ट के अधिकारियों ने तुरंत सभी सुरक्षा बलों को अलर्ट कर दिया। साथ ही एयरपोर्ट परिसर की तलाशी शुरू की। तलाशी देर रात तक चली, लेकिन किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता अभी तक नहीं चल पाया है। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा की चिंताओं को बढ़ा दिया है।
जानें क्या है धमकी भरें ईमेल में...
जांच के दौरान क्या मिला?
एयरपोर्ट प्रबंधन और सुरक्षा बलों की टीम लगभग 8 घंटे से जांच कर रही है। साथ ही, बीडीएस टीम एयरपोर्ट के भीतर और बाहर पूरे परिसर को खंगाल रहा है। हालांकि, अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
पुलिस ने मेल में दिए गए नामों की जांच की, लेकिन कोई भी नाम एयरपोर्ट के यात्री सूची में नहीं मिला। विमान कंपनियों से भी यात्रियों की जानकारी मांगी गई, लेकिन मेल में उल्लिखित नामों से मेल खाने वाला कोई यात्री नहीं था।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल एयरपोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल ने मचाया हड़कंप, जांच जारी
पहले भी मिल चुकी है धमकी
यह पहली बार नहीं है जब डुमना एयरपोर्ट को धमकी मिली हो। इससे पहले, 29 जून को भी डुमना एयरपोर्ट को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था। उसके बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने खमरिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उस घटना के 10 दिन पहले भी ऐसा ही एक मेल आया था। इसके बाद एयरपोर्ट को खाली कराकर बीडीएस टीम ने लगभग तीन घंटे तक तलाशी ली थी, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
अन्य 40 एयरपोर्ट्स को भी मिले धमकी भरे मेल
यह धमकी केवल जबलपुर तक ही सीमित नहीं है। इस बार देश के अन्य 40 एयरपोर्ट्स को भी धमकी भरे ईमेल भेजे गए हैं। एक मेल में लिखा है कि एयरपोर्ट के आसपास पैक बैग में शक्तिशाली विस्फोटक छिपे हैं। मेल में यह भी चेतावनी दी गई है कि अगर इमारतें समय पर खाली नहीं की गईं, तो अंदर मौजूद लोग मारे जा सकते हैं या अपने अंग खो सकते हैं।
यह मेल भी रोड किल (Road Kill) और क्यों (Why) नामक संगठनों से जुड़ा हुआ बताया गया है। जैसे ही यह मेल एयरपोर्ट अधिकारियों के पास पहुंचा, उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और टर्मिनल को खाली कर दिया।
ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR
अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज
खमरिया थाना प्रभारी सरोजिनी टोप्पो ने बताया कि एयरपोर्ट प्रबंधन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ईमेल में आरडीएक्स (RDX) और आईईडी (Improvised Explosive Devices) का जिक्र किया गया था। वहीं मामले की जांच अभी जारी है।
जबलपुर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी की खबर को पांच बुलेट प्वाइंट में समझे...
- धमकी भरा ईमेल: जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट को एक धमकी भरा ईमेल मिला। इसमें पवित्र मोहर्रम ब्लास्ट का जिक्र किया गया था। साथ ही, विस्फोटक सामग्री के इस्तेमाल की चेतावनी दी गई थी।
- सुरक्षा बलों का अलर्ट: ईमेल के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन और सुरक्षा बलों ने तुरंत सुरक्षा बढ़ा दी। एयरपोर्ट परिसर की तलाशी शुरू की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
- पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां: इससे पहले 29 जून को भी एयरपोर्ट को धमकी भरे ईमेल मिले थे। इसके बाद तलाशी ली गई थी, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।
- अन्य एयरपोर्ट्स को भी धमकी: जबलपुर के अलावा, देश के 40 अन्य एयरपोर्ट्स को भी धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे। इसमें विस्फोटक सामग्री छिपाने की चेतावनी दी गई थी।
- एफआईआर और जांच: खमरिया थाना प्रभारी ने बताया कि धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, और मामले की जांच जारी है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
जबलपुर एयरपोर्ट | MP News | Madhya Pradesh एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी