एमपी में जय श्री गायत्री फूड के ठिकानों पर ED का छापा
मध्यप्रदेश के मुरैना में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह पनीर फैक्ट्री संचालक नरेंद्र मोदी के घर पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई सुबह 5 बजे की गई, जब ED की टीम सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुंची।
जय श्री गायत्री फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक नरेंद्र मोदी पर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान, ED की टीम ने उसके घर पर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, उनके भाई किसन मोदी के घर भी एक और टीम ने छापा मारा।
ताला तोड़कर की गई छापेमारी
भोपाल स्थित कंपनी मुख्यालय पर ED का एक्शन
एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने भोपाल स्थित डेयरी प्रोडक्ट निर्माताजय श्री गायत्री फूड्सके मुख्यालय पर छापेमारी की है। कंपनी पर विदेशी निवेश में अनियमितता, नकली दस्तावेजों के इस्तेमाल और खाने के प्रोडक्ट की घटिया क्वालिटी को लेकर आरोप लगे हैं।
अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
सूत्रों के मुताबिक,अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने केंद्र सरकार को शिकायत दी थीकि जयश्री फूड्स के प्रोडक्ट अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नहीं हैं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए ED ने जांच शुरू की। भोपाल के साथ सीहोर में भी ED ने छापा मारा है।
पहले भी हो चुकी है आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच
करीबछह महीने पहलेभी आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सीहोर में जयश्री फूड्स के खिलाफ छापेमारी की थी। अब ED की कार्रवाई से मामला और गंभीर हो गया है।
अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं, दस्तावेज जब्त
अब तक इस मामले मेंकोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन ED ने कंपनी से जुड़े कई अहम दस्तावेज जब्त कर जांच शुरू कर दी है। आने वाले दिनों में और भी नए खुलासे होने की संभावना है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक