20 या 21 मार्च, एमपी में कब मनेगी ईद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल
रमजान का पाक महीना अब अपने समापन की ओर है। हर तरफ ईद-उल-फितर 2026 की तैयारियों की धूम है। भारत और दुनियाभर में लोग बेसब्री से चांद के दीदार का इंतजार कर रहे हैं। हर तरफ बस एक ही सवाल है कि ईद कब मनाई जाएगी?
दरअसल, ईद की तारीख आसमान में दिखने वाले चांद पर निर्भर करती है। ईद को लेकर राज्य सरकार ने छुट्टियों और बैंकों के हॉलिडे का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया है। आइए, जानें हैं कि इस साल ईद का जश्न कब होगा।
भारत में कब मनेगी ईद
भारत में ईद का फैसला आमतौर पर सऊदी अरब और खाड़ी देशों में चांद दिखने के हिसाब से होता है। 2026 में सऊदी अरब में 18 मार्च को ईद का चांद दिखने की उम्मीद है। अगर वहां आज चांद दिख जाता है, तो सऊदी अरब में 19 मार्च को ईद मनाई जाएगी।
भारत में 20 मार्च को ईद हो सकती है। लेकिन अगर 18 मार्च को चांद नहीं दिखता, तो अगले दिन चांद दिखाई देने पर सऊदी अरब में 20 मार्च और भारत में 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी।
मध्यप्रदेश में सरकारी छुट्टियों का पूरा शेड्यूल
मध्यप्रदेश सरकार ने अपने कैलेंडर में 21 मार्च को ईद की छुट्टी दी है। इस दिन राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
प्राइवेट ऑफिसों में भी इस दिन कर्मचारी सरकारी छुट्टियांले सकेंगे। अगर चांद 19 मार्च को ही दिख गया, तो छुट्टी बदल सकती है। फिलहाल प्रशासन ने 21 मार्च को ही छुट्टी के लिए तय किया है।
काम निपटाने से पहले ये जरूर पढ़ें
- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने मार्च महीने के लिए लिस्ट जारी की है।
- मध्यप्रदेश में 21 मार्च को ईद के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहेंगे।
- इसके बाद 22 मार्च को रविवार होने के कारण भी छुट्टी रहेगी।
- 27 मार्च को रामनवमी और 28 मार्च को चौथा शनिवार होने से काम नहीं होगा।
- 29 मार्च को फिर रविवार और 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी है।
- यानी आने वाले कुछ दिनों में बैंकों में काफी छुट्टियां रहने वाली हैं।
ईद-उल-फितर का महत्व
ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr)का त्योहार रमजान के महीने भर के कठिन रोजों के समापन का प्रतीक है। यह दिन खुशियां बांटने के लिए मनाया जाता है। इसे मीठी ईद भी कहते हैं क्योंकि इस दिन घरों में विशेष रूप से सेवइयां और मिठाइयां बनती हैं।
इस दिन की शुरुआत सुबह की विशेष नमाज से होती है। लोग नए कपड़े पहनकर भाईचारे का संदेश देते हैं। दान-पुण्य या जकात देना इस दिन का अहम हिस्सा है, ताकि गरीब भी त्योहार मना सकें।
बच्चों के लिए यह दिन और भी खास होता है क्योंकि उन्हें बड़ों से प्यार और ईदी (उपहार) मिलती है। लोग एक-दूसरे के गले मिलकर ईद मुबारक कहते हैं और खुशियां बांटते हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
चैत्र नवरात्रि 2026: देवी के आशीर्वाद के लिए 9 दिनों में पहनें 9 रंग के कपड़े
इस चैत्र नवरात्रि करें भारत के प्रमुख देवी मंदिरों के दर्शन और पाएं आशीर्वाद
चैत्र नवरात्रि के 9 दिन चढ़ाएं ये खास भोग, मां होंगी प्रसन्न, घर आएगी सुख-शांति और वैभव
चैत्र नवरात्रि 2026 में जरूर करें MP के इन प्रसिद्ध देवी माता मंदिरों के दर्शन