एमपी हाथी महोत्सव: हाथी बने जंगल के VIP मेहमान, जानिए कैसी मिल रही है सेवा

Aman Vaishnav | Sept 27, 2025, 16:44 IST
मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व में, 25 से 30 सितंबर 2025 तक, हाथियों के लिए एक खास 5 दिवसीय महोत्सव आयोजित किया गया है। इस दौरान 15 हाथियों को 6 दिन का पूर्ण विश्राम दिया गया है। उन्हें खुले जंगल में घूमने और मनचाही मस्ती करने की पूरी आजादी मिल रही है।
1 8 मध्य प्रदेश हाथी महोत्सव
Aman vaishnav (66)

मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हर साल की तरह, 25 से 30 सितंबर 2025 तक हाथियों के लिए एक शानदार 5 दिवसीय महोत्सव आयोजित किया गया है। यह इन दिनों हाथियों को काम से छुट्टी देकर, उनके मनपसंद खाने-पीने और आराम का पूरा ध्यान रखा जाता है।

2 8 शाही देखभाल
Aman vaishnav (70)

हाथी महोत्सव में हाथियों के दिन की शुरुआत चरण गंगा नदी में होती है, जहाँ वे 2 घंटे तक खूब मस्ती से नहाते हैं। नहाने के बाद, उनकी 2 घंटे तक नीम और अरंडी के तेल से विशेष मालिश की जाती है। इस मालिश के लिए लगभग 15 किलो तेल का इस्तेमाल होता है।

3 8 पसंदीदा खाना
Aman vaishnav (68)

हाथी महोत्सव के दौरान हाथियों के लिए विशेष डाइट तैयार की जाती है, जो कि डॉक्टरों द्वारा तय की जाती है। उन्हें 10 किलो की मात्रा में उनके मनपसंद फल और खाना परोसे जाते हैं।

4 8 छुट्टी और आराम
Aman vaishnav (69)

इस खास महोत्सव में कुल 15 हाथियों को काम से पूरी तरह छुट्टी दी गई है। ( मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व) यह 6 दिन का समय उनके लिए पूर्ण विश्राम का है।

5 8 डॉक्टरों की देखरेख
Aman vaishnav (67)

महोत्सव में हाथियों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखा जाता है। डॉक्टर उनकी सेहत की पूरी जाँच करते हैं। वे 1 घंटे तक हाथियों की डीवर्मिंग (कीड़े निकालने की दवा) करते हैं और उनके दाँतों और पैरों की बारीकी से देखभाल करते हैं।

6 8 जंगल की आजादी
Aman vaishnav (75)

हाथियों को पसंदीदा भोजन करने के बाद दोपहर से शाम तक जंगल में आजाद छोड़ दिया जाता है। उन्हें लगभग 4 घंटे का समय मिलता है, जहाँ वे अपनी मर्जी से घूम सकते हैं। इस दौरान वे कीचड़ में स्नान करने और जंगल में सैर करने का भरपूर मजा लेते हैं।

7 8 कर्मचारियों का सम्मान
Aman vaishnav (72)

हाथी महोत्सव में हाथियों की देखभाल करने वाले कर्मचारियों को भी महत्व दिया जाता है। (MP Tiger Reserve) महावतों और उनके सहायकों को इस दौरान सम्मानित किया जाता है।

8 8 महोत्सव का उद्देश्य
Aman vaishnav (73)

इस महोत्सव लोगों को जंगली हाथियों के बारे में 4 घंटे की खास जानकारी देता है। इसका उद्देश्य लोगों में हाथियों की सेवा, देखभाल और संरक्षण के प्रति भावना को बढ़ाना है।