BJP में जाने के बाद भी Sanjay Shukla और भाई राजेंद्र शुक्ला को अवैध खनन में 140 करोड़ का नोटिस

Jitendra Shrivastava | Apr 02, 2024, 18:21 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश में पूर्व विधायक संजय शुक्ला और उनके भाई राजेंद्र शुक्ला व अन्य पर कुल 140 करोड़, 63 लाख 14 हजार 330 रुपए की पेनाल्टी का नोटिस खनिज विभाग ने दिया है। यह पेनाल्टी अभी तक के खनन इतिहास की सबसे बड़ी पेनाल्टी बताई जा रही है।

संजय गुप्ता, INDORE. कांग्रेस से बीजेपी में गए पूर्व विधायक संजय शुक्ला ( Sanjay Shukla) को फिलहाल पार्टी बदलने का कोई लाभ नहीं मिला है। अवैध खनन के मामले में 8 फरवरी 2024 में खनिज विभाग ने उन पर अवैध खनन 140 करोड़ रुपए का करने का हिसाब बनाया था, तब नोटिस जारी करने की तैयारी थी। लेकिन बाद में शुक्ला इसी नोटिस के दबाव में बीजेपी में चले गए। इसके बाद उन्हें लग रहा था और माना जा रहा था कि यह नोटिस की कार्रवाई रुक जाएगी, लेकिन जिला प्रशासन ने औपचारिक तौर पर अवैध खनन का उन पर केस दर्ज कर लिया है और यह नोटिस सोमवार, 1 अप्रैल को जारी कर दिया। नोटिस संजय शुक्ला के साथ ही उनके भाई राजेंद्र शुक्ला व अन्य पर कुल 140 करोड़, 63 लाख 14 हजार 330 रुपए का है।

इन सभी को मिला है नोटिस

खनिज विभाग द्वारा बनाए गए अवैध उत्खनन के पंचनामे और रिपोर्ट के बाद यह नोटिस अपर कलेक्टर गौरव बैनल की कोर्ट से जारी हो गया है। यह नोटिस संजय और राजेंद्र के अलावा ईडन गार्डन गृह निर्माण सहकारी संस्था तर्फे नीलेश पिता बनवारी लाल पंसारी, निवासी खजराना, मेहरबान सिंह पिता प्रेमसिंह राजपूत निवासी बारोली के भी नाम पर है।

ये खबरें भी पढ़ें...

शुक्ला परिवार पर अवैध खनन पर निकली अभी तक की सबसे बड़ी 140 करोड़ की वसूली

Lok sabha Election 2024 से पहले Congress के इन दिग्गजों ने थामा BJP का हाथ

खूबसूरत IPS officer Anu Beniwal के पीछे क्यों पड़ा था आमिर खान, जानें

इतना किया अवैध खनन

जानकारी के अनुसार अभी तक इंदौर में खनन विभाग की सबसे बड़ी पेनल्टी शुक्ला परिवार पर लगी है। इसमें खनन विभाग ने पाया कि ग्राम बारोली के सर्वे नंबर 3/1/2 और 3/1/12 के कुल नौ हेक्टेयर जमीन पर अवैध रूप से मुरम और पत्थर निकाली। अवैध मुरम करीब चार लाख घन मीटर से ज्यादा है तो पत्थर करीब सवा दो लाख घन मीटर है। अवैध खनन के नियमों के तहत इस पर 140 करोड़ से ज्यादा की पेनल्टी बनती है। इस पर अपर कलेक्टर कोर्ट ने सभी पक्षों से जवाब मांगा है।

अभी तक के इतिहास की सबसे बड़ी पेनाल्टी

यह पेनल्टी को अभी तक के खनन इतिहास की सबसे बड़ी पेनाल्टी बताई जा रही है। साल 2017 में प्रदूषण विभाग ने खदान बंद करने के आदेश दिए, लेकिन इसके बाद भी खुदाई चलती रही। तत्कालीन कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के आदेश पर यहां छापा मारकर क्रेश मशीन जब्त कर कमेटी बनाकर जांच कराई गई और खदान को सील किया गया।

नपती के बाद पता चला इतना हुआ अवैध खनन

प्रशासन द्वारा कराई गई नपती के बाद पता चला कि जो खदान आवंटित हुई उससे चार किमी दूर पर यह अवैध खनन चल रहा था। नपती करने के बाद जब राशि का हिसाब निकला तो सभी चौंक पड़े यह 140 करोड़ के ऊपर निकल गई।

कांग्रेस छोड़ने की एक वजह नोटिस भी था

फरवरी 2024 में जिला प्रशासन ने यह नोटिस का हिसाब बनाया था। इसके कुछ दिन बाद संजय शुक्ला ने विशाल पटेल के साथ बीजेपी ज्वाइन कर ली। इस नोटिस को भी कांग्रेस छोड़ने की एक बड़ी वजह माना गया। शुक्ला को लगा था कि बीजेपी में जाने के बाद सत्ता की छतरी में नोटिस से बचाव होगा, लेकिन प्रशासन ने अपनी कानूनी कार्रवाई जारी रखी और औपचारिक तौर पर नोटिस जारी कर दिया।

Tags:
  • BJP
  • अवैध खनन
  • Sanjay Shukla
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज