2 पत्नियों वाले शख्स ने बेटे को किया शादी से मना, बेटे ने उठाया ये कदम
Madhav Singh | Oct 15, 2024, 11:08 IST
k
बेटे की शादी न कराना एक पिता को भारी पड़ गया। शादी न होने से नाराज बेटे ने कुछ ऐसा कर दिया कि लोग उसे कलयुगी बेटा कह रहे हैं। बेटे ने कहा कि पापा ने दो शादियां की थी और मेरी एक भी नहीं करवा रहे थे।
रतलाम @ आमीन हुसैन
रतलाम में कलयुगी बेटे ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस तरह की वारदातें घोर कलयुग की तरफ ही इशारा कर रही हैं। पिता की हत्या की वजह थी कि वह अपने बेटे की शादी नहीं करवा रहा था। शादी न होने से परेशान बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। बेटे ने अपने पिता से कहा कि आपकी तो दो पत्नियां हैं और मेरी एक भी नहीं। मेरी शादी क्यों नहीं करवाते। मामला रतलाम के डीडी नगर थाने के अंतर्गत गांव सरवनीखुर्द का है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें...सेकंड राउंड सेक्स करने से मना किया तो कर दिया पत्नी का मर्डर
मिली जानकारी के अनुसार मृतक कांतिलाल अमलियार की दो पत्नियां हैं। पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे का नाम ईश्वर अमलियार है। बताया गया है कि वह मृतक कांतिलाल की पहली पत्नी से हुआ था। 12-13 अक्टूबर की देर रात पिता कांतिलाल घर के ही आंगन में बैठा हुआ था। उसकी दूसरी पत्नी खाना बना रही थी। इसी दौरान उसका बेटा ईश्वर आया और पिता से शादी करवाने को लेकर बहस करने लगा। दोनों बाप बेटों में जमकर शादी को लेकर बहस हुई।
कांतिलाल ने बेटे ईश्वर अमलियार को गाली देते हुए घर से चले जाने को कहा। गुस्साए बेटे ने लाठी उठाई और अपने ही पिता के सिर पर लाठी से ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे कांतिलाल बुरी तरह घायल हो गया। उसने अपनी दूसरी पत्नी दुर्गाबाई को आवाज लगाई। पति को खून में सना देख दुर्गाबाई ने चीखकर आस पड़ोस के लोगों को बुलाया। इधर आरोपी ईश्वर अपने बड़े भाई रमेश आमलिया के घर में घुस गया। घायल पड़े कांतिलाल को लोग मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि कांतिलाल की पहली पत्नी 20 साल पहले बिना बताए घर से चली गई थी।
ये भी पढ़ें...कलेक्टर के ड्राइवर का मर्डर, मोबाइल लुटेरों ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
इस मामले में एडिशनल एसपी राकेश खाखा ने बताया कि आरोपी बेटा मृतक कांतिलाल के बड़े भाई रमेश अमिलायर के घर पर रहता था। मृतक की पहली पत्नी 15 से 20 साल पहले कहीं चली गई, जिसके बारे में कोई सूचना नहीं है। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रतलाम में कलयुगी बेटे ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस तरह की वारदातें घोर कलयुग की तरफ ही इशारा कर रही हैं। पिता की हत्या की वजह थी कि वह अपने बेटे की शादी नहीं करवा रहा था। शादी न होने से परेशान बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। बेटे ने अपने पिता से कहा कि आपकी तो दो पत्नियां हैं और मेरी एक भी नहीं। मेरी शादी क्यों नहीं करवाते। मामला रतलाम के डीडी नगर थाने के अंतर्गत गांव सरवनीखुर्द का है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें...सेकंड राउंड सेक्स करने से मना किया तो कर दिया पत्नी का मर्डर
क्या है पूरा मामला...
कांतिलाल ने बेटे ईश्वर अमलियार को गाली देते हुए घर से चले जाने को कहा। गुस्साए बेटे ने लाठी उठाई और अपने ही पिता के सिर पर लाठी से ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे कांतिलाल बुरी तरह घायल हो गया। उसने अपनी दूसरी पत्नी दुर्गाबाई को आवाज लगाई। पति को खून में सना देख दुर्गाबाई ने चीखकर आस पड़ोस के लोगों को बुलाया। इधर आरोपी ईश्वर अपने बड़े भाई रमेश आमलिया के घर में घुस गया। घायल पड़े कांतिलाल को लोग मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया है कि कांतिलाल की पहली पत्नी 20 साल पहले बिना बताए घर से चली गई थी।
ये भी पढ़ें...कलेक्टर के ड्राइवर का मर्डर, मोबाइल लुटेरों ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
क्या कहा पुलिस ने?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava