MP यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह पर FIR, आचार संहिता में दिखा रहे थे समर्थन का स्वैग

Pratibha ranaa | Apr 16, 2024, 09:44 IST
युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह

युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह पर 144 के उल्लंघन के मामले में FIR दर्ज की गई है। ग्वालियर से भोपाल में शपथ लेते जाते समय मितेंद्र दर्शन सिंह को सिर्फ दो गाड़ियों की अनुमति मिली थी, लेकिन उनके काफिले में 50 गाड़ियां थी।

BHOPAL. मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ( MP Youth Congress President Mitendra Singh ) पर ग्वालियर में एफआईआर दर्ज की गई है। मितेंद्र पर रैली में अनुमति से ज्यादा वाहन एकत्रित करने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें, कांग्रेस नेता मितेंद्र दर्शन सिंह को हाल ही में यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद 12 अप्रैल को मितेंद्र शपथ लेने के लिए भोपाल जा रहे थे। इस दौरान मितेंद्र के पास दो गाड़ियों को साथ ले जाने की अनुमति थी, लेकिन काफिले में करीब 50 गाड़ियां थी। इसी के चलते उनपर एफआईआर दर्ज की है।



ये खबर भी पढ़िए...सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से दबोचा



युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र पर FIR


दरअसल ग्वालियर के पिंटो पार्क इलाके में रहने वाले कांग्रेस नेता मितेंद्र दर्शन सिंह को हाल ही में यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। 12 अप्रैल को मितेंद्र अपने पिंटो पार्क स्थित घर से फूलबाग पहुंचे। मितेंद्र के पास दो वाहनों की अनुमति थी जबकि उनकी रैली में 40 से 50 वाहन थे। इस मामले में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर अभिनव त्रिवेदी फरियादी बने हैं।



ये खबर भी पढ़िए...RGVP SCAM : पूर्व कुलपति सुनील कुमार की जमानत पर सुनवाई आज



कारण बताओ नोटिस हुआ था जारी


इस संबंध में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 14 अप्रैल को मितेंद्र ने भाई विवेक के जरिए भेजे गए जवाब में बताया कि मेरे द्वारा कलेक्टर के किसी आदेश का उल्लंघन नहीं किया गया है। उत्साही कार्यकर्ता मेरे सूचना दिए बिना ही एकत्र हो गए थे।







Tags:
  • युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह
  • MP Youth Congress President Mitendra Singh