सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात के भुज से दबोचा

Sandeep Kumar | Apr 16, 2024, 07:54 IST
Share
SALMAN
SALMAN

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर फायरिंग करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर रविवार ( 14 अप्रैल ) को गोलीबारी की गई थी। इसके बाद पुलिस ने यहां सुरक्षा बढ़ा दी थी।

BHOPAL.बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ( Salman Khan ) के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने गोलीबारी मामले में शामिल दोनों बाइक सवार आरोपियों को भुज में ढूंढ निकाला है। एक टीम ने गुजरात जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आज दोनों आरोपियों को मुंबई लाया जाएगा। यहां पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम ने दोनों आरोपियों को भुज में माता के मढ़ के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विकी गुप्ता ( उम्र 24 साल ) और सागर ( उम्र 21 साल ) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी बिहार के चंपारण के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शर्ट में नजर आ रहे आऱोपी का नाम सागर है, जबकि टी-शर्ट पहने आरोपी का नाम विकी गुप्ता है।

ये खबर भी पढ़िए...ठीक से इंग्लिश नहीं बोल पाती थी पत्नी, 15 दिन में टूटी लव मैरिज

अपार्टमेंट के बाहर मिले गोलियों के निशान


बता दें कि रविवार सुबह 5 बजे 2 अज्ञात बाइक सवारों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड हवाई फायरिंग की थी। दोनों शूटर बाइक से आए थे और फायरिंग करके भाग गए। दोनों ने हेलमेट पहना था। सलमान के अपार्टमेंट के बाहर उन गोलियों के निशान भी मिले हैं। एक गोली उनकी बालकनी के नेट को चीरती हुई भी निकल गई। सलमान अक्सर इसी बालकनी से अपने फैंस को वेव या ग्रीट किया करते हैं। जांच में वहां गोली के शेल को बरामद किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...शाहरुख खान से विज्ञापन करवाने वाली Byju's के बुरे हाल, नए CEO ने भी दिया इस्तीफा

फिल्मी स्टाइल में भागे थे दोनों आरोपी


पुलिस के मुताबिक सलमान के घर के बाहर गोली चलाने वाले शूटर वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से ब्रांदा स्थित माउंट मैरी चर्च पहुंचे थे। वहां बाइक छोड़कर कुछ दूर पैदल चले और बांद्रा रेलवे स्टेशन के लिए एक ऑटोरिक्शा लिया। इसके बाद वे बोरीवली की ओर जाने वाली एक ट्रेन में चढ़ गए, लेकिन सांताक्रूज रेलवे स्टेशन पर उतर कर बाहर चले गए। इन जगहों के सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों को देखा गया था।

ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव 2024 : कमलनाथ के छिंदवाड़ा बंगले पर पहुंची पुलिस

शूटर्स की तलाश में राजस्थान पहुंची थी मुंबई क्राइम ब्रांच


मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस केस को लीड कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस हमले की साजिश करीब एक महीने पहले राजस्थान में रची गई थी। इसके तहत शूटरों ने सलमान के पनवेल फार्म हाउस के पास एक कमरा किराए पर लिया था। वहां रहते हुए वो फार्म हाउस पर नजर बनाए हुए थे। सलमान अक्सर अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस पर जाते रहते हैं। वहां अपने दोस्तों और परिजनों के साथ समय बिताते हैं। शूटर उनके मूवमेंट का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक्टर पर हमले की साजिश थी। इतना ही नहीं उन्होंने बांद्रा स्थित सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की कई बार रेकी की थी। सूत्रों की मानें तो शूटर्स ने चार बार वहां जाकर रेकी थी। इससे पहले साल 2018 में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने गैलेक्सी की रेकी थी।

ये खबर भी पढ़िए...शाहरुख खान से विज्ञापन करवाने वाली Byju's के बुरे हाल, नए CEO ने भी दिया इस्तीफा

किसने ली थी हमले की जिम्मेदारी?


इस हमले की जिम्मेदारी को लेकर एक फेसबुक पोस्ट भी वायरल हो रहा था। इसमें दावा है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सलमान के घर के बाहर फायरिंग कराई है। हालांकि इसकी पुष्टि आज तक नहीं करता है। दबंग खान को लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। एक बार उन्होंने एक्टर की हत्या की साजिश भी रची थी। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी की वजह से ये कोशिश नाकामयाब हो गई।

Tags:
  • Salman Khan
  • सलमान खान
  • बॉलीवुड एक्टर
  • मुंबई क्राइम ब्रांच
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर