ठीक से इंग्लिश नहीं बोल पाती थी पत्नी, 15 दिन में टूटी लव मैरिज

CHAKRESH | Apr 16, 2024, 06:10 IST
Share
english vinglish
english vinglish

रोज- रोज की चिकचिक से परेशान होकर 15 दिन पहले ही युवती अपने मायके आकर रहने लगी थी। युवती ने बताया कि उसका पति अंग्रेजी बोलता है और वो उतनी अच्छी अंग्रेजी नहीं बोल पाती। हिंदी में बात करने पर पति को कुछ समझ नहीं आता है, जिसके बाद उनके बीच...

ये भी अजब प्रेम का गजब कहानी है। मुहब्बत पर अंग्रेजी भारी पड़ गई। लड़की को ठीक से अंग्रेजी बोलना नहीं आता था। नतीजा यह हुआ कि 15 दिन पहले हुई लव मैरिज का दी एंड हो गया। परिवार वालों ने भी समझाया मगर आखिरकार पति- पत्नी के रास्ते अलग- अलग हो गए।

गुरुग्राम में हुआ था प्रेम

मामला उत्तर प्रदेश के गुढ़गांव यानी गुरुग्राम का है। तीन महीने पहले दोनों ने लव मैरिज की थी। युवक साउथ इंडिया का रहने वाला है और उसे हिंदी नहीं आती है। युवक गुरुग्राम के एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता है। एक साल पहले ही वो ट्रेनिंग के लिए कंपनी की तरफ से आगरा गया था, जहां उसकी मुलाकात आगरा की रहने वाली लड़की से हुई थी। जाहिर है पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे एक- दूसरे से प्यार कर जीने- मरने की कसमें खाने लगे। एक साल चले अफेयर के बाद तीन महीने पहले ही दोनों ने शादी की थी, लेकिन युवती को अंग्रेजी ठीक से ना आने के कारण उनके बीच विवाद होने लगा।

राहें हुईं जुदा और 15 दिन में टूट गई लव मैरिज

रोज- रोज की चिकचिक से परेशान होकर 15 दिन पहले ही युवती अपने मायके आकर रहने लगी थी। युवती ने बताया कि उसका पति अंग्रेजी बोलता है और वो उतनी अच्छी अंग्रेजी नहीं बोल पाती। हिंदी में बात करने पर पति को कुछ समझ नहीं आता है, जिसके बाद उनके बीच विवाद होने लगा था। युवती के अनुसार पति ने पत्नी पर दबाव बनाया कि वो सिर्फ अंग्रेजी में ही बात करेगी। इस वजह से वो और ज्यादा परेशान हो गई और जब भी वो कुछ हिंदी में कहती पति उसके साथ अभद्रता करने लगता। इससे परेशान होकर वो मायके आकर रहने लगी। युवती की शिकायत के बाद परिवार परामर्श केंद्र में पति को बुलाया गया। जहां युवक ने बताया कि वो दक्षिण भारत से है और हिंदी ठीक से नहीं बोल पाता है। तमाम समझाइश के बाद भी घर में अंग्रेजी बोलने को लेकर दोनों के बीच समझौता नहीं हो पाया। जिसके बाद पति ने पत्नी को साथ में रखने से साफ इनकार कर दिया।

Tags:
  • टूटी लव मैरिज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड