वन मंत्री रामनिवास रावत की फिसली जुबान, वीडियो हुआ वायरल, विपक्षी नेताओं ने जमकर कसा तंज
Sandeep Kumar | Jul 22, 2024, 21:58 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-22T214929.776
कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी का दामन थामकर मंत्री बने रामनिवास रावत अब अपने वीडियो को लेकर चर्चा पर हैं। मंत्री का एक वीडियो में सामने आ रहा है जिसमें उनकी जुबान फिसल गई और वो खुद को गृहमंत्री बता बैठे। फिर क्या था...
वनमंत्री रामनिवास रावत एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। पहले मंत्री पद की दो बार शपथ लेकर चर्चा में आए थे अब खुद को गृह मंत्री बता दिया। दरअसल रामनिवास रावत को वन और पर्यावरण मंत्रालय सौंपा गया है। रावत की जुबान फिसल गई है। उनके जुबान फिसलने का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो गया। फिर क्या था वीडियो को लेकर विपक्ष के नेताओं ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया। कांग्रेस ने उनके इस वीडियों को लेकर कहा है कि आखिर से किस विभाग के मंत्री है।
मंत्री रामनिवास रावत ने अपने आप को गृहमंत्री बताते हुए वनों का संरक्षण करने की बात कही है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रामनिवास रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वे कह रहे है कि वे गृहमंत्री के रूप में वनों का संरक्षण करेंगे। यह वीडियो सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कटाक्ष किया है। सिंघार ने एक्स पर लिखा है कि ये क्या कह और कर रहे हैं रामनिवास जी । शपथ ग्रहण के समय आपने मंत्री की जगह राज्यमंत्री पद की शपथ ले ली। अब आपको वन और पर्यावरण मंत्री का दायित्व सौंपा गया तो खुद को गृह मंत्री बता रहे हैं। कहीं न कहीं कुछ तो गड़बड़ लग रही है। ऐसा तो नहीं कि आपका लक्ष्य मुख्यमंत्री बनने का हो।
वहीं रामनिवास रावत के वीडियो को लेकर कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने एक्स पर लिखा है कि अपनी मातृ संस्था कांग्रेस को अलविदा कर मात्र 15 मिनिट में दो मर्तबा राज्यमंत्री फिर कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने वाले मंत्री रामनिवास रावत,जिन्हें शपथ ग्रहण के 13 दिन बाद CM मोहन यादव जी ने वन-पर्यावरण विभाग का जिम्मा सौंपा है।
रामनिवास रावत मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ? देखें वीडियो क्या बोल गए मंत्री जी...
.
.#ramniwasrawat #BJP #MPBJP #MPCongress #MadhyaPradesh #MadhyaPradeshNews #viralvideo #TheSootr @rawat_ramniwas @BJP4India @BJP4MP @INCMP @PMOIndia @CMMadhyaPradesh @DrMohanYadav51 pic.twitter.com/RVhnwkRrl3
— TheSootr (@TheSootr) July 22, 2024
आखिर क्या बोले मंत्री रामनिवास रावत
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने साधा रावत पर निशाना
कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने भी साधा निशाना
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari